शीर्ष प्रश्न
समयरेखा
चैट
परिप्रेक्ष्य

सिर दरिया

मध्य एशिया में स्थित एक नदी विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश

सिर दरिया
Remove ads

सिर दरिया (फ़ारसी: ur, ताजिकी: Сирдарё, अंग्रेज़ी: Syr Darya) मध्य एशिया की एक बड़ी नदी है। यह २,२१२ किलोमीटर लम्बी नदी किर्गिज़स्तान, ताजिकिस्तान, उज़बेकिस्तान और काज़ाख़स्तान के देशों से निकलती है। आमू दरिया और सिर दरिया को मध्य एशिया की दो सब से महत्वपूर्ण नदियाँ माना जाता है, हालांकि आमू दरिया में सिर दरिया से कहीं ज़्यादा पानी बहता है।[1]

Thumb
तियन शान पर्वतों से अरल सागर तक सिर दरिया का मार्ग
Thumb
ख़ुजन्द, ताजिकिस्तान से गुज़रता हुआ सिर दरिया
Remove ads

अन्य नाम

इसे अरबी में 'सेहून' (ur) बुलाया जाता है जो इस्लामी सोच में जन्नत की चार नदियों में से एक का नाम है। इसका प्राचीन फ़ारसी नाम 'यख़्शा आर्ता' (ur) था जिसका मतलब 'महान मोती-जैसी (नदी)' था। प्राचीन यूनानी में इसे 'याकसारतेस' (Ἰαξάρτης) कहा जाता था जो प्राचीन फ़ारसी नाम का बिगड़ा हुआ रूप है।

स्रोत और मार्ग

सिर दरिया तियन शान पर्वतों के दो झरनों से उत्पन्न होती है। पहला नारीन नदी है और दूसरा कारा दरिया है। इन दोनों का विलय उज़बेकिस्तान की फ़रग़ना वादी में होता है और वहाँ से इसे सिर दरिया के नाम से जाना जाता है। यह पश्चिम की ओर बहकर दक्षिणी काज़ाख़स्तान से गुज़रती हुए अरल सागर में मिल जाती है। सिर दरिया के कुल जलसम्भर इलाक़े का क्षेत्रफल लगभग ८,००,००० वर्ग किमी है।[2]

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

Loading related searches...

Wikiwand - on

Seamless Wikipedia browsing. On steroids.

Remove ads