शीर्ष प्रश्न
समयरेखा
चैट
परिप्रेक्ष्य

सोनम कपूर

भारतीय अभिनेत्री (जन्म:1985) विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश

सोनम कपूर
Remove ads

सोनम कपूर आहूजा(née कपूर; जन्म 9 जून 1985) जिनका जन्म भारत में महाराष्ट्र राज्य के मुंबई शहर में 9 जून 1985 को हुआ था, भारतीय अभिनेत्री हैं जो बॉलीवुड की फिल्मों में दिखाई देती हैं।[2]

सामान्य तथ्य सोनम कपूर, जन्म ...
Remove ads

निजी ज़िंदगी

सोनम कपूर, अनिल कपूर और सुनीता कपूर की बेटी, एवं फिल्म निर्माता सुरिन्द्र कपूर की पोती हैं। वह निर्माता बोनी कपूर, अभिनेता संजय कपूर और संदीप मारवाह की भतीजी हैं। सोनम कपूर तीनों बच्चों में सबसे बड़ी हैं, अन्य बहन हृया और भाई हर्षवर्धन हैं।

उसने यूनिर्वसिटी ऑफ़ ईस्ट लंडन में अध्ययन किया और फिर यूनाईटेड वर्ल्ड कॉलेज ऑफ़ साउथ ईस्ट एशिया में इंटरनेशनल बैकालौरेट (अंतर्राष्ट्रीय स्नातक की डिग्री) पाने के लिये दाखिला लिया। कपूर ने बाद में मुंबई विश्वविद्यालय से राजनीतिक विज्ञान और अर्थशास्त्र के साथ स्नातक की उपाधि प्राप्त की। वह अंग्रेजी, हिन्दी और पंजाबी भाषा में सुवक्ता हैं। उन्होंने भारतीय शास्त्रीय और लैटिन नृत्यों में प्रशिक्षण प्राप्त किया है।

उसने अपने लम्बे समय के बॉयफ़्रेन्ड आनन्द अहजा से २०१८ में शादी की है। [3]

Remove ads

कैरियर

एक अभिनेत्री के रूप में अपने कैरियर को शुरू करने से पहले, सोनम कपूर ने संजय लीला भंसाली के साथ एक सहायक के रूप में काम किया और उनकी फिल्म ब्लैक (2005) के निर्माण के दौरान उन्हें सहायता प्रदान की। उन्होंने भंसाली की फिल्म सांवरिया (2007) से एक नये कलाकार रणबीर कपूर के साथ अभिनय की शुरुआत की, जो बॉक्स ऑफिस पर विफल रही। [4] उनके काम की अच्छी समीक्षा हुई और सब आलोचकों ने उनकी सराहना की। [5]

2009 में, कपूर ने राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म दिल्ली-6 में अभिषेक बच्चन के साथ काम किया। इस फिल्म की मिश्रित समीक्षाएं आलोचकों द्वारा की गईं लेकिन उनके काम की अत्यधिक प्रशंसा की गई। समीक्षक राजीव मसन्द ने टिप्पणी की, "सोनम कपूर दिल्ली 6 में मस्त हैं। वह एक बेजोड़, स्वाभाविक और बेरोक कलाकार हैं, क्या यह भी एक पारंपरिक महिला का नेतृत्व नहीं है".[6] सोनम कपूर ने हाल ही में डेविड धवन की कॉमेडी फिल्म "कम ऑन पप्पू" पर हस्ताक्षर किया हैं जिसमें उनकी जोड़ी अक्षय कुमार के साथ है।[7]

Remove ads

फ़िल्में

सारांश
परिप्रेक्ष्य
कुंजी
फ़िल्में जो अभी तक रिलीज़ नहीं हुई है फ़िल्में जो अभी तक रिलीज़ नहीं हुई है
अधिक जानकारी वर्ष, फ़िल्म ...
Thumb
सोनम कपूर

== पुरस्कार व नामांकन ==jamunkumar raja8699830588

फिल्मफेयर पुरस्कार

नामांकित

स्टार स्क्रीन अवार्ड्स

नामांकित

ज़ी सिने अवार्ड्स

नामांकित

स्टारडस्ट अवार्ड्स

विजेता

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ

Loading related searches...

Wikiwand - on

Seamless Wikipedia browsing. On steroids.

Remove ads