शीर्ष प्रश्न
समयरेखा
चैट
परिप्रेक्ष्य
स्वीडिश क्रोना
विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
Remove ads
क्रोना (बहुवचन: क्रोनोर; चिह्न: kr या केवल :- ; कूट: SEK) १८७३ से स्वीडन की मुद्रा रही है। इसके आईएसओ कूट "SEK" एवं मुद्रा चिह्न "kr" दोनों ही प्रयोग में रहे हैं। इन चिह्नों में से पहला मान के पूर्व या पश्चात लगाया जाता है, वहीं दूसरा मान के पश्चात ही लगाया जाता है। अंग्रेज़ी में कई बार इसे स्वीडिश क्रोन भी कह दिया जाता है क्योंकि क्रोना का शाब्दिक अर्थ स्वीडिश भाषा में मुकुट होता है। अप्रैल २०१० के आंकड़ों के अनुसार स्वीडिश क्रोना विश्व की व्यापार में सबसे अधिक प्रयोग की गई विश्व की मुद्रा थी।[3]
एक क्रोना को १०० ओरे में (एकवचन या बहुवचन कुछ भी हो, जब मुद्रा के लिये प्रयोग किया जाये, अन्यथा बहुवचन है ओरेन) बांटा जा सकता है। वैसे ३० सितंबर २०१० से सभी ओरे सिक्के प्रयोग से हटा लिये गए हैं।[4] सामान क्रय करते हुए उसका मूल्य ओरे में हो सकता है, किन्तु नकद भुगतान करते हुए उसे निकटवर्ती क्रोना में किया जाता है।
Remove ads
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
Wikiwand - on
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Remove ads