शीर्ष प्रश्न
समयरेखा
चैट
परिप्रेक्ष्य
हिन्दी विकिपीडिया
मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया का हिन्दी भाषा संस्करण विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
Remove ads
हिन्दी विकिपीडिया, विकिपीडिया का हिन्दी भाषा का संस्करण है, जिसका स्वामित्व विकिमीडिया संस्थापन के पास है। हिन्दी संस्करण जुलाई 2003 में आरंभ (आरम्भ) किया गया था और अगस्त 2025 तक इस पर 1,66,199 लेख और लगभग 8,65,063 पंजीकृत सदस्य हैं।[1][2]
30 अगस्त 2011 के दिन यह एक लाख लेखों का आँकड़ा पार करने वाला प्रथम भारतीय भाषा विकिपीडिया बना। यह लेखों की संख्या, सक्रिय सदस्यों, प्रयोक्ताओं की संख्या, सम्पादनों इत्यादि के आधार पर भारतीय भाषाओं में उपलब्ध विकिपीडिया का सबसे बड़ा संस्करण है और सभी संस्करणों में पचपनवाँ है। और इसे मुख्यतः हिन्दीभाषी लोगों की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए बनाया गया था। चूँकि हिन्दी विकिपीडिया भारतीय लिपि (देवनागरी) का प्रयोग करता है इसलिए इसमें जटिल पाठ प्रतिपादन सहायक की आवश्यकता पड़ती है। विकिपीडिया पर ध्वन्यात्मक रोमन वर्णमाला परिवर्तक उपलब्ध है, इसलिए बिना किसी विशेष हिन्दी टाइपिंग सॉफ्टवेर डाउनलोड किये रोमन कुंजीपटल का उपयोग देवनागरी में टंकण करने के लिए किया जा सकता है।
Remove ads
विशेष उपलब्धियाँ
- ११ जुलाई २००३ - हिन्दी विकिपीडिया का शुभारम्भ।
- २५ जनवरी २००५ - हिन्दी विकिपीडिया पर लेखों की संख्या १,००० पहुँची।
- १६ जनवरी २००७ - हिन्दी विकिपीडिया पर लेखों की संख्या ५,००० पहुँची।
- १४ मार्च २००७ - हिन्दी विकिपीडिया पर लेखों की संख्या १०,००० पहुँची।
- ६ दिसंबर २००७ - हिन्दी विकिपीडिया पर लेखों की संख्या १५,००० पहुँची।
- २९ मई २००८ - हिन्दी विकिपीडिया पर लेखों की संख्या २०,००० पहुँची।
- ११ जुलाई २००८ - हिन्दी विकिपीडिया के पाँच वर्ष पूरे हुए।
- ०९ मई २००९ - हिन्दी विकिपीडिया पर लेखों की संख्या ३०,००० पहुँची।
- ८ सितंबर २००९ - हिन्दी विकिपीडिया भारतीय भाषाओं में विकिपीडिया का सबसे बड़ा संस्करण बना।
- १४ सितंबर २००९ - हिन्दी विकिपीडिया पर लेखों की संख्या ५०,००० पहुँची।
- १३ फ़रवरी २०१० - हिन्दी विकिपीडिया पर सदस्यों की संख्या २५,००० से अधिक हुई।
- २० जून २०१० - हिन्दी विकिपीडिया पर सदस्यों की संख्या ३०,००० से अधिक हुई।
- २६ नवम्बर २०१० - हिन्दी विकिपीडिया पर सदस्यों की संख्या ३७,००० से अधिक हुई।
- २९ जनवरी २०११ - हिन्दी विकिपीडिया पर सदस्यों की संख्या ४०,००० से अधिक हुई।
- १४ अगस्त २०११ - हिन्दी विकिपीडिया पर सदस्यों की संख्या ५०,००० से अधिक हुई।
- ३० अगस्त २०११ - हिन्दी विकिपीडिया पर लेखों की संख्या एक लाख से अधिक हुई।
- १७ जनवरी २०१२ - हिन्दी विकिपीडिया पर सदस्यों की संख्या ६०,००० से अधिक हुई।
- ७ नवम्बर २०१३ - हिन्दी विकिपीडिया पर सदस्यों की संख्या एक लाख से अधिक हुई।
- १ दिसम्बर २०१५ - हिन्दी विकिपीडिया पर पंजीकृत सदस्यों की संख्या दो लाख से अधिक हुई।
- २३ अक्टूबर २०१८ - हिन्दी विकिपीडिया पर पंजीकृत सदस्यों की संख्या चार लाख के पार हुई।
Remove ads
आँकड़ों में हिन्दी विकिपीडिया

Remove ads
सन्दर्भ
इन्हें भी देखें
बाहरी कड़ियाँ
Wikiwand - on
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Remove ads