शीर्ष प्रश्न
समयरेखा
चैट
परिप्रेक्ष्य

हुन्ज़ा नदी

विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश

हुन्ज़ा नदी
Remove ads

हुन्ज़ा नदी या दरया-ए-हुन्ज़ा (Hunza river, دریائے ہنزہ) पाक-अधिकृत कश्मीर के गिलगित-बलतिस्तान क्षेत्र के हुन्ज़ा-नगर ज़िले का अहम दरिया है। बहुत ज़्यादा मिट्टी और चट्टानी ज़र्रों की आमेज़िश की वजह से ये बहुत गदला है। यह नदी किलिक नाले और ख़ुंजराब नाले नामक दो झरनों के संगम से बनती है और इसमें कई हिमानियाँ (ग्लेशियर) जल देती हैं। आगे इसी में नलतर नाला और गिलगित नदी मिलते हैं। अंत में यह सिन्धु नदी में मिल जाता है। ऐतिहासिक रेशम मार्ग इस दरिया के साथ चलता है। हुन्ज़ा नदी काराकोरम पर्वतों में इतनी पैनी दिवारों वाली तंग घाटी काटकर निकलती है कि कुछ समीक्षकों ने कहा है कि 'लगता है कि चट्टानें चाकू से काटी गई हों'।[1]

Thumb
दनयोर पुल से नदी का नज़ारा
Thumb
काराकोरम विश्वविद्यालय से हुन्ज़ा नदी और उसपर बने दनयोर पुल का दृश्य
Remove ads

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

Loading related searches...

Wikiwand - on

Seamless Wikipedia browsing. On steroids.

Remove ads