अभिषेक बच्चन
भारतीय अभिनेता / From Wikipedia, the free encyclopedia
अभिषेक बच्चन (जन्म: ५ फ़रवरी १९७६, मुंबई), एक भारतीय हिन्दी फ़िल्मों के अभिनेता हैं। वह भारतीय अभिनेता अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के बेटे हैं। उनकी पत्नी पूर्व मिस वर्ल्ड एवं अभिनेत्री ऐश्वर्या राय हैं।
अभिषेक बच्चन | |
---|---|
अभिषेक बच्चन 2016 में | |
जन्म |
अभिषेक बच्चन 5 फ़रवरी 1976 (1976-02-05) (आयु 48) मुंबई, महाराष्ट्र, भारत |
शिक्षा की जगह | बोस्टन विश्वविद्यालय |
पेशा | अभिनेता, निर्माता |
कार्यकाल | २०००–वर्तमान |
जीवनसाथी | ऐश्वर्या राय (वि॰ 2007) |
बच्चे | आराध्या बच्चन |
माता-पिता |
अमिताभ बच्चन जया बच्चन |
हस्ताक्षर |
बच्चन ने अपने अभिनय कैरियर की शुरुआत जे पि दत्ता की रिफ्यूजी (२०००) से की. उसके बाद उनके हिस्से में केवल वे फ़िल्में आईं जो बॉक्स ऑफिस पर नहीं चलीं। इसके बाद २००४ में उन्होंने हिट और एक प्रशंसात्मक फ़िल्मों धूम और युवा में प्रदर्शन किया। उत्तरवर्ती में उनके प्रदर्शन की काफ़ी सराहना हुई जिसके लिए उन्हें कई पुरस्कार मिले, जिसमें सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के लिए उनका पहला फ़िल्म फेयर पुरस्कार शामिल है। यह पुरस्कार उन्होने दो साल लगातार जीता। तब से, बच्चन की फ़िल्मो व्यावसायिक तौर पर सफल और समीक्षकों की कसौटी पर सही रही हैं जिसने उन्हें इस उद्योग का प्रमुख अभिनेता बना दिया है। अभिषेक बच्चन को पहला नेशनल फ़िल्म अवार्ड बतौर निर्माता "पा" फ़िल्म के लिए मिला। अभिषेक बच्चन क पिता अमिताभ बच्चन और माता जया बच्चन भी फ़िल्मी जगत के प्रसिद्ध अभिनेता और अभिनेत्री रह चुके हैं।