![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/f/fe/Mica-in-rock-from-alstead.jpg/640px-Mica-in-rock-from-alstead.jpg&w=640&q=50)
अभ्रक
परिचय / From Wikipedia, the free encyclopedia
अभ्रक (अंग्रेजी:Mica) एक बहुपयोगी खनिज है जो आग्नेय एवं कायांतरित चट्टानों में खण्डों के रूप में पाया जाता है। इसे बहुत पतली-पतली परतों में चीरा जा सकता है। यह रंगरहित या हलके पीले, हरे या काले रंग का होता है।
![]() | इस लेख में सन्दर्भ या स्रोत नहीं दिया गया है। कृपया विश्वसनीय सन्दर्भ या स्रोत जोड़कर इस लेख में सुधार करें। स्रोतहीन सामग्री ज्ञानकोश के उपयुक्त नहीं है। इसे हटाया जा सकता है। (सितंबर 2014) स्रोत खोजें: "अभ्रक" – समाचार · अखबार पुरालेख · किताबें · विद्वान · जेस्टोर (JSTOR) |
![](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/f/fe/Mica-in-rock-from-alstead.jpg/320px-Mica-in-rock-from-alstead.jpg)
![](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/5/50/MicaSheetUSGOV.jpg/320px-MicaSheetUSGOV.jpg)
अभ्रक एक जटिल सिलिकेट यौगिक है। इसमें पोटेशियम, सोडियम और लिथियम जैसे क्षारीय पदार्थ भी मिले रहते हैं। आग्नेय चट्टानों में प्राय: अभ्रक पाया जाता है। वायु तथा धूप आदि से प्रभावित होकर कभी-कभी सिलिकेट खनिज भी अभ्रक में बदल जाता है।
यह अधातु खनिज है। इसकी मुख्य विशेषता यह है कि यह जलता नहीं है।