अल्बर्टा
From Wikipedia, the free encyclopedia
अल्बर्टा कनाडा का एक प्रान्त है। यह कनाडा के पश्चिमी भाग में स्थित है।अल्बर्टा प्रांत का नाम राजकुमारी लुईस कैरोलिन अल्बर्टा (1848-1939) के नाम पर रखा गया था, जो रानी विक्टोरिया की चौथी बेटी और लोर्ने के मार्क्विस जॉन कैंपबेल की पत्नी थीं। जो 1878 से 1883 तक कनाडा के गवर्नर जनरल थे। इस प्रान्त के पश्चिम में ब्रिटिश कोलम्बिया प्रान्त, पूर्व में सास्काचवान और दक्षिण में संयुक्त राज्य अमेरिका का मॉण्टाना राज्य इसके पड़ोसी हैं।
अल्बर्टा, कनाडा का चौथा सबसे बड़ा राज्य है। इसका कुल क्षेत्रफल ६,४२३१७ वर्ग किमी है। अल्बर्टा की जनसंख्या ३३,०५,८०० है और कनाडा के तीन प्रान्त ऐसे है जिनकी जनसंख्या इससे अधिक है।
अल्बर्टा की राजधानी एडमण्टन है। एडमण्टन, अल्बर्टा के मध्य भाग के निकट स्थित है। कैलगैरी अल्बर्टा का एक अन्य प्रमुख नगर है। यह राजधानी एडमण्टन के दक्षिण में स्थित है।