आर्मीनिया
पश्चिम एशिया और यूरोप के काकेशस क्षेत्र में स्थित एक पहाड़ी देश / From Wikipedia, the free encyclopedia
आर्मीनिया (आर्मेनिया) पश्चिम एशिया और यूरोप के काकेशस क्षेत्र में स्थित एक पहाड़ी देश है जो चारों तरफ़ ज़मीन से घिरा है। १९९० के पूर्व यह सोवियत संघ का एक अंग था जो एक राज्य के रूप में था। सोवियत संघ में एक जनक्रान्ति एवं राज्यों के आजादी के संघर्ष के बाद आर्मीनिया को २३ अगस्त १९९० को स्वतंत्रता प्रदान कर दी गई, परन्तु इसके स्थापना की घोषणा २१ सितंबर, १९९१ को हुई एवं इसे अंतर्राष्ट्रीय मान्यता २५ दिसंबर को मिली। इसकी राजधानी येरेवन है।
Հայաստանի Հանրապետություն Hayastani Hanrapetutyun आर्मीनिया गणराज्य |
||||||
---|---|---|---|---|---|---|
|
||||||
राष्ट्रवाक्य: आर्मीनियन: Մեկ Ազգ, Մեկ Մշակույթ (अनुवाद) Mek Azg, Mek Mshakouyt (अनुवाद) "एक देश, एक संस्कृति" |
||||||
राष्ट्रगान: मेर हैयर्निक ("हमारा पितृदेश") |
||||||
राजधानी और सबसे बड़ा नगर | येरेवान 40°16′N 44°34′E | |||||
राजभाषा(एँ) | आर्मीनियन[1] | |||||
सरकार | राष्ट्रपति अधीन गणराज्य[2] | |||||
- | राष्ट्रपति | आर्मेन सार्गस्यान | ||||
- | प्रधानमंत्री | निकोल फाशिन्यान | ||||
स्वतंत्रता सोवियत संघ से | ||||||
- | घोषणा | २३ अगस्त १९९० | ||||
- | स्थापना | २१ सितंबर १९९१ | ||||
क्षेत्रफल | ||||||
- | कुल | २९,८०० km2 (१३९वाँ) | ||||
- | जल (%) | ४.९१ | ||||
जनसंख्या | ||||||
- | २००८ जनगणना | ३,२३१,९००[3] (१३३वां) | ||||
- | १९८९[4] जनगणना | ३,२८८,००० | ||||
सकल घरेलू उत्पाद (पीपीपी) | २००५ प्राक्कलन | |||||
- | कुल | $13,650,000,000[5] (११८वां) | ||||
- | प्रति व्यक्ति | $४,६००[5] (११९वां) | ||||
मानव विकास सूचकांक (२००३) | ०.७५९ उच्च · 83वां |
|||||
मुद्रा | द्राम (AMD) | |||||
समय मण्डल | UTC (यू॰टी॰सी॰+४) | |||||
- | ग्रीष्मकालीन (दि॰ब॰स॰) | DST (यू॰टी॰सी॰+५) | ||||
दूरभाष कूट | +३७४ | |||||
इंटरनेट टीएलडी | .am | |||||
१ नागोर्नो-काराबाख क्षेत्र में शामिल नहीं। |
अर्मेनियाई मूल की लिपि आरामाईक एक समय (ईसा पूर्व ३००) भारत से लेकर भूमध्य सागर के बीच प्रयुक्त होती थी। पूर्वी रोमन साम्राज्य और फ़ारस तथा अरब दोनों क्षेत्रों के बीच अवस्थित होने के कारण मध्य काल से यह विदेशी प्रभाव और युद्ध की भूमि रहा है जहाँ इस्लाम और ईसाइयत के कई आरंभिक युद्ध लड़े गए थे। आर्मेनिया प्राचीन ऐतिहासिक सांस्कृतिक धरोहर वाला देश है। आर्मेनिया के राजा ने चौथी शताब्दी में ही ईसाई धर्म ग्रहण कर लिया था। इस प्रकार आर्मेनिया राज्य ईसाई धर्म ग्रहण करने वाला प्रथम राज्य है।[6] देश में आर्मेनियाई एपोस्टलिक चर्च सबसे बड़ा धर्म है।[7] इसके अलावा यहाँ कैथोलिक ईसाईयों, मुसलमानों और अन्य संप्रदायों का छोटा समुदाय है।
आर्मेनिय़ा का कुल क्षेत्रफल २९,८०० कि.मी² (११,५०६ वर्ग मील) है जिसका ४.७१% जलीय क्षेत्र है। अनुमानतः (जुलाई २००८) यहाँ की जनसंख्या ३२,३१,९०० है एवं वर्ग किमी घनत्व १०१ व्यक्ति है। इसकी सीमाएँ तुर्की, जॉर्जिया, अजरबैजान और ईरान से लगी हुई हैं। आज यहाँ ९७.९ प्रतिशत से अधिक आर्मीनियाई जातीय समुदाय के अलावा १.३% यज़िदी, ०.५% रूसी और अन्य अल्पसंख्यक निवास करते हैं। यहां की जनसंख्या का १०.६% भाग अंतर्राष्ट्रीय गरीबी रेखा (अमरीकी डालर १.२५ प्रतिदिन) से नीचे निवास करता है।[8] आर्मेनिया ४० से अधिक अंतर्राष्ट्रीय संगठनों का सदस्य है। इसमें संयुक्त राष्ट्र, यूरोप परिषद, एशियाई विकास बैंक, स्वतंत्र देशों का राष्ट्रकुल, विश्व व्यापार संगठन एवं गुट निरपेक्ष संगठन आदि प्रमुख हैं।