Loading AI tools
विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
उरुग्वे नदी (स्पेन: Río Uruguay, स्पेनिश उच्चारण: [uɾuˈɣwai]; पुर्तगाली: Rio Uruguai, पुर्तगाली उच्चारण: [uɾuˈɡwaj]) दक्षिण अमेरिका में बहने वाली एक नदी है।[उद्धरण चाहिए] यह उत्तर से दक्षिण की ओर बहती है और ब्राजील, अर्जेंटीना और उरुग्वे की अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं के कुछ हिस्सों का निर्माण करते हुए, अर्जेंटीना के ला मेसोपोटामिया के कुछ प्रान्तों को अन्य दो देशों से अलग करती है।[उद्धरण चाहिए] ब्राजील में यह सांता कैटरीना और रियो ग्रांडे डो सुल राज्यों के मध्य में बहती है; वहीं अर्जेंटीना में मिशिनेस, कोरिएँटेस और एंट्रे रिओस प्रान्तों की पूर्वी सीमा को बनाती है और उरुग्वे में अर्तिगास, साल्टो, पेयसांडु और कोलोनिया हिस्सों की दक्षिणी सीमाओं का निर्माण करती है। [उद्धरण चाहिए]
इस लेख में सन्दर्भ या स्रोत नहीं दिया गया है। कृपया विश्वसनीय सन्दर्भ या स्रोत जोड़कर इस लेख में सुधार करें। स्रोतहीन सामग्री ज्ञानकोश के उपयुक्त नहीं है। इसे हटाया जा सकता है। (जून 2014) स्रोत खोजें: "उरुग्वे नदी" – समाचार · अखबार पुरालेख · किताबें · विद्वान · जेस्टोर (JSTOR) |
यह नदी 1,838 किलोमीटर लम्बी है और ब्राजील में सेरा डॉ मार से शुरू होती है।[उद्धरण चाहिए] यह नदी अपने सफ़र में पाँच अन्तर्राष्ट्रीय पुलों को पार करती है। उरुग्वे नदी, पराना नदी के साथ मिल कर रिओ दे ला प्लाता नदी के मुहाने का निर्माण करते हुए अटलांटिक समुद्र में मिल जाती है।[उद्धरण चाहिए]
यह लेख एक आधार है। जानकारी जोड़कर इसे बढ़ाने में विकिपीडिया की मदद करें। |
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.