उलान बतोर
From Wikipedia, the free encyclopedia
उलान बतोर या उलान बातार (अंग्रेज़ी: Ulan Bator) मंगोलिया का सबसे बड़ा शहर और राजधानी है। यह शहर किसी राज्य या प्रान्त का हिस्सा ना हो कर एक स्वतंत्र नगरपालिका है। उलान बतोर उत्तरी-मध्य मंगोलिया में एक घाटी में तूल नदी के किनारे स्थित है। यह देश का आर्थिक, सांस्कृतिक और औद्योगिक केंद्र है। यह मंगोलिया के सड़क जाल का केंद्र है और पार-साइबेरियाई रेलमार्ग एवं चीनी रेल प्रणाली से भी जुड़ा है। इस शहर की स्थापना १६३९ में बौद्ध मठ केन्द्र के रूप में हुई और १७७८ में यह अपने वर्तमान स्थान पर स्थापित हो गया।
सामान्य तथ्य उलान बतोर Ulan Bator, देश ...
उलान बतोर Ulan Bator | |
---|---|
राजधानी | |
देश | मंगोलिया |
क्षेत्रफल | |
• कुल | 4704.4 किमी2 (1,816.4 वर्गमील) |
जनसंख्या (३०-०४-२०१२) | |
• कुल | 12,21,000 |
• घनत्व | 259 किमी2 (672 वर्गमील) |
समय मण्डल | H (यूटीसी+8) |
पिन कोड | २१० xxx |
दूरभाष कोड | +९७६ (०)११ |
वेबसाइट | http://www.ulaanbaatar.mn/ |
बंद करें