एम॰ के॰ कनिमोझी
From Wikipedia, the free encyclopedia
कनिमोझी करुणानिधि (तमिल: கனிமொழி கருணாநிதி, जन्म: ०१ जनवरी १९६८, चेन्नई) एक तमिल कवयित्री, पत्रकार और राजनीतिज्ञ हैं। वह संसद की सदस्य के रूप में, लोक सभा में तमिलनाडु का प्रतिनिधित्व करती हैं।[2] कनिमोझी, तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री करुणानिधि की तीसरी पत्नी रजति अम्मल की बेटी हैं। वह कनिमोझी के नाम से पहचाना जाना पसंद करती हैं।[3]
सामान्य तथ्य कनिमोझी करुणानिधिகனிமொழி கருணாநிதி, चुनाव-क्षेत्र ...
कनिमोझी करुणानिधि கனிமொழி கருணாநிதி | |
---|---|
चुनाव-क्षेत्र | तूतुक्कुडी लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र (लोक सभा) |
जन्म | 1 जनवरी 1968 (1968-01-01) (आयु 56) चेन्नई, भारत |
राजनीतिक दल | द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम |
जीवन संगी | अथिबन बोस (1989-1997)[1] जी अरविंदन (1997-) |
बच्चे | ०१ |
निवास | चेन्नई, भारत |
बंद करें
वह द्रविड़ मुनेत्र कझगम (डीएमके) की सदस्य हैं और डीएमके की कला, साहित्य और बुद्धिवाद शाखा की प्रमुख हैं और अपने पिता की "साहित्यिक उत्तराधिकारी के रूप में देखी जाती हैं।[4] इनके सौतेले भाई एम. के. अझागिरी और एम. के. स्टालिन क्रमशः तमिलनाडु के रसायन एवं उर्वरक मंत्री और मुख्यमंत्री हैं।