कपास
From Wikipedia, the free encyclopedia
कपास एक नकदी फसल हैं। यह खरीफ फसल है। इसका मूल स्थान भारत है। यह मालवेसी कुल का सदस्य है। संसार में इसकी 2 किस्म पाई जाती है। प्रथम को देशी कपास (गासिपियाम अर्बोरियाम)एवं (गा; हरबेरियम) के नाम से जाना तथा दूसरे को अमेरिकन कपास (गा, हिर्सूटम)एवम् (बरवेडेंस)के नाम से जाता है। इससे रुई तैयार की जाती हैं, जिसे सफेद सोना कहा जाता हैं| कपास के पौधे बहुवर्षीय, झड़ीनुमा वृक्ष जैसे होते है। जिनकी लंबाई 2-7 फीट होती है। पुष्प, सफेद अथवा हल्के पीले रंग के होते है। कपास के फल बाल्स (balls) कहलाते है, जो चिकने व हरे पीले रंग के होते हैं इनके ऊपर ब्रैक्टियोल्स कांटो जैसी रचना होती है। फल के अन्दर बीज व कपास होती है। कपास की फसल उत्पादन के लिये काली मिट्टी की आवश्यकता पड़ती है। भारत में सबसे ज्यादा कपास उत्पादन गुजरात राज्य में होता है। कपास से निर्मित वस्त्र सूती वस्त्र कहलाते है। कपास मे मुख्य रूप से सेल्यूलोस होता है।
कपास के प्रकार -
- लम्बे रेशे वाली कपास.
- मध्य रेशे वाली कपास.
- छोटे रेशे वाली कपास.
कपासी एक गांठ का वजन 170 किलोग्राम
केंद्रीय कपास अनुसंधान संस्थान नागपुर महाराष्ट्र
कपास विश्लेषण प्रयोगशाला मटुंगा महाराष्ट्र
कपास का रेशा लेंट कहलाता है
कपास का छोटा रे फज कहलाता है
कपास के बीजों में जहरीला पन गोशी पॉल के कारण होता है