![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/b/b3/Bishop-Thomas-in-white-chasuble.jpg/640px-Bishop-Thomas-in-white-chasuble.jpg&w=640&q=50)
कैथोलिक कलीसिया
From Wikipedia, the free encyclopedia
कैथोलिक कलीसिया या रोमन कैथोलिक कलीसिया ईसाई धर्म में वैश्विक ईसाई कलीसिया की एक मुख्य शाखा, तथा सबसे बड़ी कलीसिया है, जिसके अनुयायी रोम के वैटिकन नगर के पोप को अपना धर्माध्यक्ष मानते हैं। ईसाई धर्म की दूसरी मुख्य शाखा प्रोटेस्टैंट कहलाती है और उसके अनुयायी पोप के धार्मिक नेतृत्व को नहीं स्वीकारते। कैथोलिकों और प्रोटेस्टैंटों की धार्मिक मान्यताओं में और भी बड़े अंतर हैं।
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/b/b3/Bishop-Thomas-in-white-chasuble.jpg/320px-Bishop-Thomas-in-white-chasuble.jpg)