कोरोनावायरस रोग 2019
संक्रमण द्वारा इंसानों में फैलने वाली बीमारी / From Wikipedia, the free encyclopedia
कोविड-19 (COVID-19) एक प्रकार का संक्रामक रोग है, जो 2019 F1 N1 नवकोरोनावायरस (SARS-CoV-2) के कारण होता है। इस रोग का पता सबसे पहले चीन के वुहान शहर में 2019 को चला था। हालांकि तब तक ये पूरी दुनिया में फैल चुका था, जिसका परिणाम 2019–20 वुहान कोरोनावायरस महामारी के रूप में सामने आया। इसकें सामान्य लक्षणों में बुखार, खांसी और सांस लेने में तकलीफ होना शामिल है। कुछ मामलों में मांसपेशियों में दर्द, थूक का निर्माण और गले में खराश भी देखने को मिला है। अधिकतर मामलों में हल्के लक्षण ही होते हैं और सिर्फ कुछ मामलों में ये बढ़ कर निमोनिया या कई अंगों के विफल होने तक भी पहुँच जाते हैं। जांच किए जा रहे मामलों में प्रति व्यक्ति मौतों का प्रतिशत 3.4%[उद्धरण चाहिए] है, जिसमें व्यक्ति की उम्र और स्वास्थ अलग अलग हैं।