खगोलीय विषुवत
From Wikipedia, the free encyclopedia
खगोलशास्त्र में खगोलीय विषुवत वृत्त भूमध्य रेखा के ठीक ऊपर आसमान में काल्पनिक खगोलीय गोले पर एक काल्पनिक महावृत्त (ग्रेट सर्कल) है।
पृथ्वी के उत्तरी भाग (यानि उत्तरी गोलार्ध या हॅमिस्फ़ेयर) में रहने वाले अगर खगोलीय विषुवत वृत्त की तरफ़ देखना चाहें तो आसमान में दक्षिण की दिशा में देखेंगे। उसी तरह पृथ्वी के दक्षिणी गोलार्ध में रहने वाले खगोलीय मध्य रेखा की तरफ़ देखने के लिए आकाश में उत्तर की तरफ़ देखेंगे। पृथ्वी के भूमध्य में रहने वाले खगोलीय विषुवत वृत्त की ओर देखने के लिए ठीक अपने सिर के ऊपर देखेंगे। खगोलीय विषुवत वृत्त से खगोलीय वस्तुओं के स्थानों के बारे में बताना आसान हो जाता है। उदहारण के लिए हम कह सकते हैं के ख़रगोश तारामंडल खगोलीय विषुवत वृत्त के दक्षिण में है।