![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/2/2e/Abramowitz%2526Stegun.page97.agr.jpg/640px-Abramowitz%2526Stegun.page97.agr.jpg&w=640&q=50)
गणितीय सारणी
From Wikipedia, the free encyclopedia
गणितीय सारणी, गणित की किसी गणना में उपयोग में आने वाली सूची होती है जिसमें किसी चर (arguments) के अलग-अलग मानों के संगत एक या अधिक संख्याएं दी गयी होती हैं। ये संख्याएं किसी गणना (जैसे कोणों के ज्या फलन का मान) के परिणाम होती हैं। इनके उपयोग से गणना आसानी से और तेजी से हो जाती थी। किन्तु १९७० के दशक के बाद एलेक्ट्रॉनिक कैलकुलेटर के आने के बाद इनका प्रयोग बहुत ही कम और सीमित हो गया है।
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/2/2e/Abramowitz%26Stegun.page97.agr.jpg/640px-Abramowitz%26Stegun.page97.agr.jpg)
पहाड़ा, गणितीय सारणी का सबसे सरल उदाहरण है। लघुगणकीय सारणी, त्रिकोणमित्तीय फलनों की सारणियाँ, गामा फलन की सारणियाँ आदि अन्य उदाहरण हैं।