Loading AI tools
विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
गुड फ्राइडे समझौता, या बेलफास्ट समझौता (आयरिश: Comhaontú Aoine an Chéasta; अल्सटर स्कॉट्स: Guid Friday Greeance),[1] 10 अप्रैल 1998 को हस्ताक्षरित दो समझौतों का समूह है जिसने उत्तरी आयरलैंड संघर्ष की अधिकांश हिंसक झड़पों को समाप्त कर दिया था जो 1960 के दशक से जारी थी। यह 1990 के दशक के उत्तरी आयरलैंड शांति प्रक्रिया में एक प्रमुख मील का पत्थर साबित हुआ था। उत्तरी आयरलैंड की सरकार की वर्तमान अवक्रमित प्रणाली इसी समझौते पर आधारित है। इस समझौते ने उत्तरी आयरलैंड और आयरलैंड गणराज्य के बीच एवं आयरलैंड गणराज्य और यूनाइटेड किंगडम के बीच कई शान्ति संस्थान स्थापित किये।
पूरा नाम:
| |
---|---|
प्रकार | बहुपक्षीय संधि |
हस्ताक्षरित | 10 अप्रैल 1998 |
स्थान | बेलफ़ास्ट, उत्तरी आयरलैंड |
प्रवर्तित | 2 दिसम्बर 1999 |
भागीदार पक्ष | यूनाइटेड किंगडम की सरकार आयरलैंड की सरकार उत्तरी आयरलैंड के राजनैतिक दल |
भाषा | अंग्रज़ी |
पूरा नाम:
| |
---|---|
प्रकार | अंतरराष्ट्रीय द्विपक्षीय संधि |
हस्ताक्षरित | 10 अप्रैल 1998 |
स्थान | बेलफ़ास्ट, उत्तरी आयरलैंड |
प्रवर्तित | 2 दिसम्बर 1999 |
मौलिक हस्ताक्षरकर्ता | टोनी ब्लेयर • बर्टी एहर्न मो मोलैम • डेविड एंड्रूज़ |
भागीदार पक्ष | United Kingdom Ireland |
संपुष्टिकर्ता |
|
भाषा | अंग्रेजी |
इस समझौते के लिए केंद्रीय मुद्दे थे:संप्रभुता, नागरिक और सांस्कृतिक अधिकारों से संबंधित मुद्दे साथ ही हथियारों का विघटन, विमुद्रीकरण, न्याय और पुलिस प्रशासन ।
22 मई 1998 को आयोजित दो जनमत संग्रह में पुरे आयरलैंड द्वीप के मतदाताओं द्वारा समझौते को मंजूरी दी गई थी। उत्तरी आयरलैंड में, 1998 के जनमत में मतदाताओं से पूछा गया था कि क्या उन्होंने बहु-पक्षीय समझौते का समर्थन करते हैं या नहीं। आयरलैंड गणराज्य में, मतदाताओं से पूछा गया था कि क्या वे सर्कार को समझौते पर हस्ताक्षर करने की अनुमति और इसे लागू करने हेतु आवश्यक संवैधानिक संशोधन करने की अनुमति देंगे या नहीं। इस समझौते को लागू करने हेतु दोनों देशों के लोगों को समझौते को मंजूरी देने की आवश्यकता थी।
यह समझौता 2 दिसंबर 1999 को लागू हुआ। इसका विरोध करने वाला उत्तरी आयरलैंड का एकमात्र प्रमुख राजनीतिक दल डेमोक्रेटिक यूनियनिस्ट पार्टी था।[2]
यह समझौता दो अंतर-संबंधित दस्तावेजों से बना है, दोनों पर 10 अप्रैल 1998, गुड फ्राइडे के दिन बेलफास्ट में हस्ताक्षरित किया गया था:
इस समझौते में विषयों के सम्बन्ध में विभिन्न प्रावधानों की जटिल श्रृंखला निर्धारित की गई है:
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.