गूलर
From Wikipedia, the free encyclopedia
गूलर (Ficus racemosa) फिकस कुल (Ficus) का एक विशाल वृक्ष है। इसे संस्कृत में उडुम्बर, बांग्ला में डुमुर, मराठी में औदुंबर, गुजराती में उम्बरा, अरबी में जमीझ, फारसी में अंजीरे आदमसकी शाखाओं में से फल उत्पन्न होते हैं। फल गोल-गोल अंजीर की तरह होते हैं और इसमें से सफेद-सफेद दूध निकलता है। इसके पत्ते लभेड़े के पत्तों जैसे होते हैं। नदी के उदुम्बर के पत्ते और फूल गूलर के पत्तों-फल से छोटे होते हैं।
सामान्य तथ्य गूलर / उडुंबर फाइकस रेसमोसा Ficus racemosa, वैज्ञानिक वर्गीकरण ...
गूलर / उडुंबर फाइकस रेसमोसा Ficus racemosa | |
---|---|
वैज्ञानिक वर्गीकरण | |
जगत: | Plantae |
विभाग: | Magnoliophyta |
वर्ग: | Magnoliopsida |
गण: | Rosales |
कुल: | Moraceae |
वंश: | Ficus |
जाति: | F. racemosa |
द्विपद नाम | |
Ficus racemosa L., 1753 | |
पर्यायवाची | |
Ficus glomerata Roxb. |
बंद करें
गूलर, २ प्रकार का होता है- नदी उदुम्बर और कठूमर। कठूमर के पत्ते गूलर के पत्तों से बडे होते हैं। इसके पत्तों को छूने से हाथों में खुजली होने लगती है और पत्तों में से दूध निकलता है।