Loading AI tools
विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
गॉथिक वास्तुकला (Gothic architecture) वास्तुकला की एक शैली है जो यूरोप में उत्तर मध्यकाल में प्रचलित थी। गॉथिक शैली 'रोमनेस्क वास्तुकला' से जन्मी। यह शैली फ्रांस में १२वीं शती में जन्मी तथा १६वीं शती तक प्रचलित रही। उस काल में इसे 'फ्रांसीसी कर्म' (Opus Francigenum) कहा जाता था। 'गॉथिक' शब्द का प्रयोग पुनर्जागरण के बाद के काल में प्रचलित हुआ। गोथिक शैली के बाद पुनरुद्धार वास्तुकला (Renaissance architecture) का जन्म हुआ। इस शैली की मुख्य विशेषताएँ हैं- बिन्दुमय चाप (pointed arch), रिब किया हुआ गुम्बद, अर्धचाप वप्र (flying buttress)। यूरोप के अनेक महान गिरिजाघरों एवं अन्य ईसाई धार्मिक भवन इसी शैली में बने हैं।
यह लेख एक आधार है। जानकारी जोड़कर इसे बढ़ाने में विकिपीडिया की मदद करें। |
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.