जूल (इकाई)
From Wikipedia, the free encyclopedia
जूल (संकेताक्षर: J), अंतर्राष्ट्रीय इकाई प्रणाली के अंतर्गत ऊर्जा या कार्य की एक व्युत्पन्न इकाई है। एक जूल, एक न्यूटन बल को बल की दिशा में, एक मीटर दूरी तक लगाने में, या फिर एक एम्पियर की विद्युत धारा को एक ओम के प्रतिरोध से एक सेकण्ड तक गुजारने में व्यय हुई ऊर्जा या किये गये कार्य के बराबर होता है। इस इकाई को अंग्रेज भौतिक विज्ञानी जेम्स प्रेस्कॉट जूल के नाम पर नामित किया गया है।[1][2][3]
सामान्य तथ्य
मापन प्रणाली | व्युत्पन्न इकाई |
परिमाण | ऊर्जा |
संकेताक्षर | J |
इनके नाम पर | जेम्स प्रेस्कॉट जूल |
1 J निम्न मात्रक में... | समतुल्य होता है... |
SI मूल इकाईयां | १ kg·m२/s२ |
CGS इकाईयां | 1×१०7 अर्ग |
किलोकैलोरी | 2.39×१०−4 kcal |
बंद करें
अन्य एस आई इकाइयों के संदर्भ में:
जहां N न्यूटन, m मीटर, kg किलोग्राम, s सेकण्ड, Pa पास्कल और W वाट है।