डॉक्टर स्ट्रेंज (फिल्म)
2016 की मार्वल द्वारा निर्मित सुपरहीरो फिल्म / From Wikipedia, the free encyclopedia
डाॅक्टर स्ट्रैंज (अंग्रेजी; Doctor Strange) वर्ष २०१६ की अमेरिकी सुपरहीरो प्रधान फ़िल्म है जो मार्वल काॅमिक्स के ही एक प्रधान पात्र पर आधारित है, फ़िल्म का निर्माण एवं वितरण क्रमशः मार्वल स्टुडियोज तथा वाॅल्ट डिज्नी स्टुडियोज मोशन पिक्चर्स द्वारा किया गया है। मार्वल सिनेमैटिक युनिवर्स (MCU) द्वारा निर्मित यह चौदहवीं फ़िल्म है। फ़िल्म का निर्देशन स्काॅट डेरिक्सन ने किया है, जिन्होंने जाॅन स्पैह्टस और सी. राॅबर्ट कैरगिल के साथ पटकथा लिखी है, फ़िल्म में बेनेडिक्ट कम्बरबैच, च्वेटेल एजियोफाॅर, रैचल मैक'एड्मस, बेनेडिक्ट वाॅन्ग, माइकल स्टह्लबर्ग, बेंजामिन ब्रैट, स्काॅट एड्किन्स, मैड्स मिकेलसेन, तथा टिल्डा स्विनटन ने अभिनय किया है। मुख्य पात्र डाॅक्टर स्ट्रैंज, पूर्व में एक नामी न्युरोसर्जन स्टीफन स्ट्रैंज के तौर पर जाने जाते हैं जिनका करियर एक कार-दुर्घटना के बाद लगभग खत्म हो जाने बाद एक बेहद प्राचीन सभ्यता द्वारा एक रहस्यमयी कला सीखता है।
डॉक्टर स्ट्रैंज | |
---|---|
डीवीडी कवर | |
निर्देशक | स्कॉट डेरिक्सन |
पटकथा |
|
कहानी |
|
निर्माता | केविन फेज |
अभिनेता |
|
छायाकार | बेन डेविस |
संपादक |
|
संगीतकार | माइकल जकीनो |
निर्माण कंपनी |
मारवेल स्टुडियोज |
वितरक | वाल्ट डिजनी मोसन पिक्चर्स |
प्रदर्शन तिथियाँ |
|
लम्बाई |
115 minutes |
देश | युनाइटेड स्टेटस |
भाषा | अंग्रेजी |
१९८० के मध्य दशक तक फ़िल्म डाॅक्टर स्ट्रैंज के विभिन्न अवतरण से लेकर उसके विकास तक तक, जब तक पारामाउंट पिक्चर्स अप्रैल २००५ तक इसके अधिकार खरीदती, यहां मार्वल स्टुडियोज अपना पक्ष रख चुकी थी। थाॅमस डीन डाॅनले एवं जोशुआ ओपनहेमर को जुन २०१० को पटकथा लिखने के लिए बाॅर्ड में नियुक्त किया गया। फिर जुन २०१४ में, डेरिकसन तथा स्पैह्टस को क्रमशः फ़िल्म निर्देशन एवं पुनर्लेखन करने के लिए नियुक्त किया गया। कम्बरबैच को इस विशिष्ट भूमिका के लिए दिसम्बर २०१४ में चयन किया गया, जिससे उन्हें अन्य समयबद्ध कार्यों के लिए बदलाव करना पड़ा। इस तरह डेरिक्सन को भी पटकथा लिखने का काफी समय मिला, जिसके लिए उन्होंने कारगिल का भी सहयोग लिया। प्रमुख फोटोग्राफी का आरंभ नवम्बर २०१५ नेपाल से किया गया, जिसके बाद अप्रैल २०१६ में युनाइटेड किंगडम, हांगकांग तथा न्यूयॉर्क सिटी में भी शूटिंग की गई।
फ़िल्म डाॅक्टर स्ट्रैंज की वैश्विक प्रदर्शनी अक्टूबर १३ , २०१६ को हांगकांग से शुरू की गई, फिर संयुक्त राष्ट्र में नवम्बर ०४, २०१६ को, 3डी एवं आईमैक्स 3डी फाॅर्मेट में प्रदर्शित किया गया। फ़िल्म ने विश्व भर में $६७७ करोड़ से ज्यादा का व्यवसाय किया, तथा समीक्षकों ने भी काफी सकारात्मक प्रशंसा की। वहीं फ़िल्म अकादमी पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ विजुवल इफैक्ट्स के लिए नामांकित भी हुई।