दोदोमा

विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश

दोदोमाmap

दोदोमा (शाब्दिक अर्थ गोगो भाषा में "यह डूब गया है"), आधिकारिक तौर पर दोदोमा शहरी जिला, तंजानिया की राष्ट्रीय राजधानी और दोदोमा क्षेत्र की राजधानी है। 2002 की जनगणना के अनुसार इसकी जनसंख्या 324347 है। दोदोमा को राष्ट्रीय राजधानी बनाने की योजना सन 1973 में बनाई गयी थी। तंजानिया की राष्ट्रीय असेंबली को फरवरी 1996 में दोदोमा ले जाया गया, लेकिन अभी भी कई सरकारी कार्यालय पिछली राष्ट्रीय राजधानी दार अस सलाम में ही हैं, जो कि तंज़ानिया की वाणिज्यिक राजधानी भी है।

सामान्य तथ्य दोदोमा, देश ...
दोदोमा
Thumb
देश तंज़ानिया
क्षेत्रदोदोमा
शासन
  महापौरफ़्रांसिस मज़ान्दा
क्षेत्रफल
  थल2576 किमी2 (995 वर्गमील)
जनसंख्या (2002)
  कुल3,24,347
  घनत्व125.9 किमी2 (326 वर्गमील)
बंद करें

भूगोल

पुरानी राजधानी दार अस सलाम से पश्चिम में 486 किलोमीटर (302 मील) की दूरी पर बसा दोदोमा शहर 6°10′23″S 35°44′31″E, पर लगभग देश के मध्य में स्थित है। यह अरुशा के दक्षिण में, जो कि पूर्वी अफ्रीकी समाज का मुख्यालय है, से 441 किलोमीटर (274 मील) की दूरी पर स्थित है। इसका क्षेत्रफल 2,669 वर्ग किलोमीटर (1,031 वर्ग मील) है जिसमें से 625 वर्ग किलोमीटर (241 वर्ग मील) शहरी क्षेत्र है। दोदोमा, समुद्र तल से ११०० मी की ऊँचाई पर स्थित है। देश के लगभग मध्य में होने और यातायात की दृष्टि से देश के दूसरे भागों और पड़ोसी देशों से अच्छी तरह से जुड़ा होने के कारण दोदोमा को राजधानी के रूप में चुना गया था।

जनसांख्यिकी

157469 की कुल जनसंख्या में पुरुषों का अनुपात 48.5% जबकि महिलायों का 51.5% है। अनुमानत: परिवारों की कुल संख्या 74914 है जिसमें प्रति परिवार सदस्यों की औसत संख्या 4.3 है। रोमन कैथोलिक गिरिजा के अनुसार लगभग 19.2% लोग रोमन कैथोलिक हैं। सरकार का प्रशासनिक केन्द्र होने के नाते दोदोमा में विभिन्न जातीय समूह के लोग रहते हैं जिनमें स्थानीय जातीय समूह गोगो, रांगी और सन्दावे शामिल हैं। अरब और भारतीय लोगों की एक बहुत छोटी आबादी भी यहां निवास करती है।[तथ्य वांछित]

सन्दर्भ

Wikiwand in your browser!

Seamless Wikipedia browsing. On steroids.

Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.

Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.