ताप-विघटन
From Wikipedia, the free encyclopedia
आक्सीजन की अनुपस्थिति में कार्बनिक पदार्थों को गरम करने पर वे रासायनिक रूप से विघटित (decompose) हो जाते हैं। इस प्रक्रिया को ताप-विघटन (Pyrolysis) कहते हैं। ताप-विघटन के लिये प्राय: ४३० डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान एवं वायुमण्डल से अधिक दाब की जरूरत होती है। व्यवहार में पूर्ण रूप से आक्सीजन-मुक्त वातावरण निर्मित करना सम्भव नहीं है क्योंकि सभी पदार्थों में कुछ न कुछ आक्सीजन उपस्थित होती है। इस कारण थोड़ा सा आक्सीकरण भी हो जाता है। यह प्रक्रिया प्लास्टिक और रबर अपशिष्ठ पदार्थो के विघटन केलिए उपयुक्त होता है।
यह लेख एक आधार है। जानकारी जोड़कर इसे बढ़ाने में विकिपीडिया की मदद करें। |