![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/b/bc/India_Kerala_Thrissur_district.svg/langhi-640px-India_Kerala_Thrissur_district.svg.png&w=640&q=50)
त्रिस्सूर जिला
केरल का जिला / From Wikipedia, the free encyclopedia
त्रिस्सूर ज़िला या त्रिश्शूर ज़िला भारत के केरल राज्य का एक ज़िला है। यह केरल के मध्य भाग में स्थित है। ज़िला केरल की सांस्कृतिक राजधानी कहलाता है। त्रिस्सूर उत्तर में पालक्काड़ ज़िले से, पूर्व में पालक्काड़ और कोयम्बतूर ज़िले से, दक्षिण में एर्नाकुलम ज़िले और इडुक्की ज़िलों से तथा पश्चिम में अरब सागर से जुड़ा हुआ है। त्रिस्सूर का नाम मलयालम शब्द "त्रिस्सिवपेरुर" से निकला है जिसका अर्थ होता है शिव का पवित्र घर। प्राचीन काल में इसे वृषभद्रीपुरम और तेन कैलाशम कहा जाता था। त्रिस्सूर जिले ने दक्षिण भारत के राजनैतिक इतिहास में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। इस जिले का प्रारंभिक राजनैतिक इतिहास संगम काल के चेर वंश से जुड़ा हुआ है जिन्होंने केरल के बड़े हिस्से पर शासन किया था।[1][2]
सामान्य तथ्य जिले की स्थिति, मुख्यालय ...
त्रिस्सूर ज़िला Thrissur district | |
![]() जिले की स्थिति | |
---|---|
मुख्यालय | त्रिश्शूर |
प्रदेश | केरल, भारत |
अक्षांश | 10.52N |
देशांतर | 76.21E |
समुद्र तल से ऊंचाई | 5 मीटर |
औसत वर्षा | 550 मि.मी. |
जनसंख्या | 29,75,440 |
क्षेत्रफल | 3,032 वर्ग किलोमीटर |
मुख्य भाषा(एँ) | मलयालम |
बंद करें