नन्द बाबा
यादव शासक / From Wikipedia, the free encyclopedia
नन्द (नन्द गोप , नन्द राय या नन्द बाबा), हरिवन्श व पुराणो के अनुसार "पावन ग्वाल" के रूप मे विख्यात यादव गोपालक जाति के मुखिया थे। वह एक राजा और क्षत्रिय थे।[1] वह भगवान कृष्ण के पालक पिता थे।[2]
नन्द प्राचीन यादव साम्राज्य के शक्तिशाली मंडलों में से एक, गोकुल मण्डल के मंडलाधीश या प्रमुख थे।[3] रिश्ते में नन्द और वसुदेव चचेरे भाई थे।[3][4] वसुदेव ने अपने नवजात शिशु कृष्ण को लालन पालन हेतु नन्द को सौंप दिया था। नन्द व उनकी पत्नी यशोदा ने कृष्ण व बलराम दोनों को पाला-पोसा। नन्द का पुत्र होने के नाते कृष्ण का एक नाम "नंद-नंदन" , नंदलाल , नंद कुमार भी है।[5][6]