नाभिकीय प्रौद्योगिकी
नाभिकीय अभिक्रिया से सम्बंधित प्रौद्यौगिकी / From Wikipedia, the free encyclopedia
उन सभी प्रौद्योगिकियों को नाभिकीय प्रौद्योगिकी (Nuclear technology) कहते हैं जिनमें कोई नाभिकीय अभिक्रिया सम्मिलित हो। नाभिकीय ऊर्जा, नाभिकीय औषधि, परमाणु हथियार आदि नाभिकीय प्रौद्योगिकी के प्रमुख उदाहरण हैं। वास्तव में नाभिकीय प्रौद्योगिकी का क्षेत्र बहुत विस्तृत हो चुका है तथा यह धूम संसूचक (smoke detectors) से लेकर नाभिकीय रिएक्टर और परमाणु अस्त्रों तक फैली हुई है।
यह लेख एक आधार है। जानकारी जोड़कर इसे बढ़ाने में विकिपीडिया की मदद करें। |