परिक्षेपण
From Wikipedia, the free encyclopedia
प्रकाश के प्रिज्म (या किसी अन्य माध्यम ) से होकर गुजरने पर विभिन्न रंगों के प्रकाश में बँट जाने को परिक्षेपण (अंग्रेज़ी: Dispersion) कहा जाता है।
सूर्य के प्रकाश से प्राप्त रंगों में बैंगनी रंग का विक्षेपण सबसे अधिक एवं लाल रंग का विक्षेपण सबसे कम होता है। न्यूटन ने 1666 ई. में पाया कि भिन्न-भिन्न रंग भिन्न-भिन्न कोणों से विक्षेपित होते हैं। पारदर्शी पदार्थ में भिन्न-भिन्न रंगों के प्रकाश के भिन्न-भिन्न वेग होने के कारण वर्ण-विक्षेपण होता है। इसी को दूसरे शब्दों में कहते हैं कि भिन्न-भिन्न रंगों के लिये किसी पदार्थ का अपवर्तनांक भिन्न-भिन्न होता है।