बेंगलुरु
From Wikipedia, the free encyclopedia
बेंगलूरु (Bengaluru), जिसका पूर्व नाम बंगलूर या बैंगलोर (Bangalore) भी अनाधिकारिक रूप से प्रचलित हैं, भारत के कर्नाटक राज्य की राजधानी है और भारत का तीसरा सबसे बड़ा नगर और पाँचवा सबसे बड़ा महानगरीय क्षेत्र है। बेंगलूरु नगर की जनसंख्या 84 लाख है और इसके महानगरीय क्षेत्र की जनसंख्या 89 लाख है। दक्षिण भारत में दक्कन के पठार पर 900 मीटर की औसत ऊँचाई पर स्थित यह नगर अपने साल भर के सुहाने मौसम के लिए जाना जाता है, और लोकसंस्कृति में "भारत का उद्यान नगर" का उपनाम रखता है। भारत के महानगरों में इसकी ऊँचाई सर्वाधिक है। देश की अग्रणी सूचना प्रौद्योगिकी (IT) निर्यातक के रूप में अपनी भूमिका के कारण बेंगलुरु को व्यापक रूप से भारत की सिलिकॉन वैली या भारत की आईटी राजधानी के रूप में माना जाता है।[1][2][3]
सामान्य तथ्य बेंगलुरु Bengaluru / Bangaloreಬೆಂಗಳೂರುबंगलोर / बंगलौर, देश ...
बेंगलुरु Bengaluru / Bangalore ಬೆಂಗಳೂರು बंगलोर / बंगलौर | |
---|---|
महानगर | |
ऊपर से दक्षिणावर्त: यू॰ बी॰ सिटी, इंफोसिस, लाल बाग में ग्लास हाउस, विधान सौध, केंपेगौड़ा में शिव मूर्ति, बाग्मेन टेक पार्क | |
उपनाम: भारत की सिलिकॉन वैली | |
निर्देशांक: 12.97°N 77.57°E / 12.97; 77.57 | |
देश | भारत |
राज्य | कर्नाटक |
ज़िले | बंगलोर नगर ज़िला बंगलोर ग्रामीण ज़िला |
स्थापना | 1537 |
संस्थापक | केम्पे गौडा प्रथम |
शासन | |
• प्रणाली | नगर निगम |
क्षेत्र | 741 किमी2 (286 वर्गमील) |
• महानगर | 8005 किमी2 (3,091 वर्गमील) |
ऊँचाई | 920 मी (3,020 फीट) |
जनसंख्या (2011) | |
• महानगर | 84,43,675 |
• महानगर | 84,99,399 |
भाषा | |
• प्रचलित | कन्नड़ |
समय मण्डल | भामस (यूटीसी+5:30) |
पिनकोड | 560 xxx |
दूरभाष कोड | +91-(0)80 |
वाहन पंजीकरण | KA:01-05, 41, 50-53, 57-61 |
वेबसाइट | www |
बंद करें