बॉम्बे इंजीनियर ग्रुप
भारतीय सेना के कोर ऑफ़ इंजीनियर्स की एक रेजिमेंट / From Wikipedia, the free encyclopedia
बॉम्बे इंजीनियर ग्रुप या बॉम्बे सैपर्स भारतीय सेना के कोर ऑफ इंजीनियर्स की एक रेजिमेंट हैं।[1] बॉम्बे सैपर्स का मूल ब्रिटिश राज के समय में तत्कालीन बॉम्बे प्रेसिडेंसी से है।[2] इनका रेजिमेंटल केंद्र महाराष्ट्र राज्य के पुणे नगर के समीप स्थित किरकी छावनी में है। बॉम्बे सैपर्स ने १९वीं और २०वीं शताब्दी के दौरान आजादी से पहले और बाद में, युद्ध या शांति काल - दोनों में ही कई सम्मान और पुरस्कार प्राप्त किये हैं। इनके द्वारा जीते गए वीरता पुरस्कारों में स्वतंत्रता से पहले ब्रिटिश विक्टोरिया क्रास तथा फ्रांसीसी लीजन ऑफ़ ऑनर शामिल है, साथ ही स्वतंत्र भारत के हिस्से के रूप में परमवीर चक्र और अशोक चक्र भी शामिल हैं। समूह ने खेल, साहसिक कार्य, आपदा राहत, नागरिक प्राधिकरण को सहायता और प्रतिष्ठित निर्माण परियोजनाओं जैसे शांतिप्रद गतिविधियों में भी अपनी पहचान बनाई है।
बॉम्बे इंजीनियर ग्रुप | |
---|---|
सक्रिय | १७८०–वर्तमान |
देश | भारत |
शाखा | भारतीय सेना (कोर ऑफ इंजीनियर्स) |
प्रकार | कम्बट इंजीनियर |
भूमिका | कम्बट सपोर्ट |
मुख्यालय | किरकी, पुणे |
आदर्श वाक्य | सर्वत्र! |