ब्रिटिश राजसत्ता का अनुक्रम
From Wikipedia, the free encyclopedia
ब्रिटिश सिंहासन पर उत्तराधिकार का क्रम , ब्रिटिश समेत विश्व के १५ अन्य राष्ट्रमण्डल प्रदेशों की साँझा एकराट्तंत्र के राजगद्दी पर उत्तराधिकार के क्रम को परिभाषित करती है। यह उत्तराधिकार क्रम कई ऐतिहासिक संविधियाँ, संधियाँ, परंपराएँ, और अधिनियमों द्वारा निर्धारित की जाती है। साथ ही राष्ट्रमण्डल प्रजाभूमियों के साँझ राजतांत्रिक व्यवस्था के कारण, इस क्रम अथवा इससे संबंधित विधानों को समस्त राष्ट्रमण्डल प्रमंडलों की स्वीकृति द्वारा निर्धारत एवं परिवर्तित किया जाता है।
वर्तमान में, राजपाट और सिंहासन के राजा चार्ल्स तृतीय हैं, जिनके उतराधिकारी उनके ज्येष्ठ पुत्र विलियम, वेल्स के राजकुमार हैं, तत्पश्चात् दूसरे स्थान पर विलियम के ज्येष्ठ पुत्र वेल्स के राजकुमार जॉर्ज है, फिर जॉर्ज की छोटी बहन वेल्स की राजकुमारी शार्लट और फिर जॉर्ज के सबसे छोटे भाई वेल्स के राजकुमार लुइस हैं।