ब्रैडली कूपर
अमेरिकी अभिनेता और फिल्म निर्माता / From Wikipedia, the free encyclopedia
ब्रैडली चार्ल्स कूपर (जन्म 5 जनवरी, 1975) एक अमेरिकी फिल्म अभिनेता है। वह तीन साल तक दुनिया के सबसे अधिक भुगतान किये जाने वाले अभिनेता रहें, और चार अकादमी पुरस्कार, दो बाफ्टा पुरस्कार, और दो गोल्डन ग्लोब पुरस्कार समैत कई विभिन्न पुरस्कारों के लिये नामित किये जा चुके है। कूपर "फ़ोर्ब्स की वार्षिक सेलिब्रिटी 100" पर दो बार और 2015 के "दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों" के टाईम्स सूची में शामिल हो चुके है।
ब्रैडली कूपर | |
---|---|
2009 में ब्रैडली | |
जन्म |
ब्रैडली चार्ल्स कूपर 5, जनवरी 1975 (आयु 43) फिलाडेल्फिया, पेन्सिलवेनिया, संयुक्त राज्य |
आवास | पश्चिम ग्राम, न्यूयॉर्क शहर |
शिक्षा की जगह |
अभिनेता स्टूडियो ड्रामा स्कूल (एमएफए) |
पेशा | अभिनेता |
जीवनसाथी | जेनिफर एस्पोसिटो (वि.2006; वि.वि.2007) |
बच्चे | 1 |
2000 में कूपर ने न्यूयॉर्क शहर में स्थित अभिनेता स्टूडियो के कला स्नातकोत्तर कार्यक्रम में दाखिला ले लिया। कूपर ने अपने अभिनय की शुरूआत 1999 में एक टेलीविजन श्रृंखला सेक्स और शहर में एक अतिथि भूमिका के साथ की और उनकी फिल्म कैरियर की शुरुआत दो साल बाद वेट हॉट अमेरिकन समर से हुई। उन्हें पहली बार पहचान एक जासूसी-एक्सन टीवी शो एलियश (2001-2006), और थोडी सफलता कॉमेडी फिल्म शादी क्रैशर (2005) से मिली, जिसमें उन्होने एक सहायक अभिनेता का किरदार निभाया था। कूपर को पहली सफलता 2009 में हैंगओवर, फिल्म से मिली। जिसके दो और संस्करण 2011 और 2013 में आये।