भारत के ज़िले
विकिमीडिया सुचि लेख / From Wikipedia, the free encyclopedia
ज़िला भारतीय राज्य या केन्द्र शासित प्रदेश का प्रशासनिक हिस्सा होता है। जिले फिर उप-भागों में या सीधे तालुकों में बंटे होते हैं।
जिले के अधिकारियों की गिनती में निम्न आते हैं:
- उप-आयुक्त या जिला अधिकारी, IAS जो प्रशासन और अधीक्षण का प्रभारी होता है।
- पुलिस अधीक्षक या पुलिस उपायुक्त, भारतीय पुलिस सेवा का अधिकारी, जो विधि-विधान पालन हेतु जिम्मेवार होता है।
- निगम उप-आयुक्त, जो राज्य सिविल सेवा का अधिकारी, जिले के जीवन-पर्यावरण के लिये जिम्मेवार होता है।
इनमें से प्रत्येक अधिकारी के अधीन राज्य सरकार की उपयुक्त शाखाओं के अधिकारी होते हैं।
अधिकतर जिलों का एक ज़िला मुख्यालय होता है, जिसका नाम प्रायः जिले के नाम पर ही हिता है।