भारतीय जनता पार्टी
भारतीय राजनैतिक दल / From Wikipedia, the free encyclopedia
भारतीय जनता पार्टी (संक्षिप्त में, भा॰ज॰पा॰) भारत में एक राजनीतिक दल है, और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के साथ दो प्रमुख भारतीय राजनीतिक दलों में से एक है।[5] 2014 के बाद से, यह १४वें एवं वर्तमान भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के तहत भारत में सत्तारूढ़ राजनीतिक दल रहा है।[6] भाजपा दक्षिणपन्थी राजनीति से जुड़ी हुई है, और इसकी नीतियों ने ऐतिहासिक रूप से एक पारंपरिक हिंदू राष्ट्रवादी विचारधारा को प्रतिबिंबित किया है; इसके राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के साथ घनिष्ठ वैचारिक और संगठनात्मक संबंध हैं।[7] 18 दिसम्बर 2023 तक कुल देश भर में 1435 विधायक है, यह भारतीय संसद के साथ-साथ विभिन्न राज्य विधानसभाओं में प्रतिनिधित्व के मामले में देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। भाजपा के अक्टूबर 2022 तक दावे के अनुसार 17 करोड़ से अधिक सदस्यों के साथ यह विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक दल है।[8][9]
भारतीय जनता पार्टी | |
---|---|
संक्षेपाक्षर | भाजपा |
नेता | नरेन्द्र मोदी |
दल अध्यक्ष | जगत प्रकाश नड्डा |
महासचिव |
|
संसदीय दल अध्यक्ष | नरेन्द्र मोदी |
नेता लोकसभा | नरेन्द्र मोदी (प्रधानमन्त्री) |
नेता राज्यसभा | पीयूष गोयल |
गठन | 6 अप्रैल 1980 (44 वर्ष पूर्व) (1980-04-06) |
मुख्यालय |
6A, दीनदयाल उपाध्याय मार्ग, नई दिल्ली - 110002 |
गठबंधन | राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन |
लोकसभा मे सीटों की संख्या |
296 / 543 |
राज्यसभा मे सीटों की संख्या |
96 / 245 |
राज्य विधानसभा में सीटों की संख्या |
1,484 / 4,036 |
विचारधारा | |
प्रकाशन | कमल संदेश |
रंग | भगवा |
विद्यार्थी शाखा | अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अनाधिकारिक) |
युवा शाखा | भारतीय जनता युवा मोर्चा |
महिला शाखा | भाजपा महिला मोर्चा |
श्रमिक शाखा | भारतीय मजदूर संघ |
किसान शाखा | भाजपा किसान मोर्चा |
जालस्थल | bjp.org |
Election symbol | |
भारत की राजनीति राजनैतिक दल चुनाव |