मार्टिन लुथर
From Wikipedia, the free encyclopedia
यह लेख मार्टिन लुथर के बारे में है। मार्टिन लूथर किंग या 'मार्टिन लूथर किंग जूनियर' अलग व्यक्ति हैं।
मार्टिन लूथर (Martin Luther) (१४८३ - १५४६) इसाई धर्म में प्रोटेस्टवाद नामक सुधारात्मक आन्दोलन चलाने के लिये विख्यात हैं। वे जर्मन भिक्षु, धर्मशास्त्री, विश्वविद्यालय में प्राध्यापक, पादरी एवं चर्च-सुधारक थे जिनके विचारों के द्वारा प्रोटेस्टिज्म सुधारान्दोलन आरम्भ हुआ जिसने पश्चिमी यूरोप के विकास की दिशा बदल दी।