![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/3/34/MiG-21UMLancerB.jpg/640px-MiG-21UMLancerB.jpg&w=640&q=50)
मिकोयान-गुरेविच मिग-21
मिकोयान द्वारा विकसित सुपरसोनिक जेट लड़ाकू और इंटरसेप्टर विमान / From Wikipedia, the free encyclopedia
मिकोयान-गुरेविच मिग-21 (अंग्रेज़ी: Mikoyan-Gurevich MiG-21,रूसी: Микоян и Гуревич МиГ-21) एक सुपरसोनिक लड़ाकू जेट विमान है जिसका निर्माण सोवियत संघ के मिकोयान-गुरेविच डिज़ाइन ब्यूरो ने किया है। इसे "बलालैका" के नाम से बुलाया जाता था क्योंकि यह रुसी संगीत वाद्य ऑलोवेक (हिन्दी: पेन्सिल) की तरह दीखता था।
सामान्य तथ्य प्रकार, उत्पादक ...
मिग-21 | |
---|---|
रोमानियन मिग-21युएम लांसर बी | |
प्रकार | लडाकू |
उत्पादक | मिकोयान-गुरेविच |
अभिकल्पनाकर्ता | आर्टम मिकोयान |
प्रथम उड़ान | 14 फ़रवरी 1955 (Ye-2) |
आरंभ | 1959 (मिग-21एफ) |
सेवा समाप्त | 1990 (रशिया) |
स्थिति | सेवारत |
प्राथमिक उपयोक्तागण | सोवियत वायुसेना पोलिश वायुसेना भारतीय वायुसेना रोमानियन वायुसेना |
निर्मित | १९५९ (मिग-21एफ) to १९८५ (मिग-21बिस) |
निर्मित इकाई | ११४९६ (१०,६४५ सोवियत रुस मे निर्मित, १९४ चकोस्लावाकिया में निर्मित, ६५७ भारत में निर्मित) |
अंतरण | चेंगडू जे-7 |
बंद करें
चार महाद्वीपों के लगभग 60 देशों ने मिग-21 उड़ाया है, और यह अपनी पहली उड़ान के छह दशक बाद भी कई देशों की सेवा कर रहा है। इसने विमानन रिकॉर्ड स्थापित किया, विमानन इतिहास में सबसे अधिक उत्पादित सुपरसोनिक जेट विमान बन गया, कोरियाई युद्ध के बाद सबसे अधिक उत्पादित लड़ाकू विमान और, पहले, किसी भी लड़ाकू विमान का सबसे लंबे समय तक उत्पादन चलने वाला विमान बन गया।