मैरी ट्यूडर, फ्रांस की रानी
From Wikipedia, the free encyclopedia
मैरी ट्यूडर (18 मार्च 1496 – 25 जून 1533) अंग्रेज़न राजकुमारी थीं जो 1514 में 3 महीने के लिये फ्रांस की पटरानी थीं। वह इंग्लैंड के राजा हेनरी अष्टम की बहन और हेनरी सप्तम की पुत्री थीं। फ्रांस के लुई बारहवें की मेरी तीसरी पत्नी बनी थीं। वह उनसे 30 वर्ष से भी अधिक वरिष्ठ थे। उनकी मृत्यु के बाद उन्होनें चार्ल्स ब्रैंडन, सफ़ोल्क के पहले ड्यूक से शादी कर ली। यह विवाह उनके भाई हेनरी अष्टम के शासन के दौरान और उनकी सहमति के बिना फ्रांस में गुपचुप तरीके से संपन्न हुआ।
इस लेख में सन्दर्भ या स्रोत नहीं दिया गया है। कृपया विश्वसनीय सन्दर्भ या स्रोत जोड़कर इस लेख में सुधार करें। स्रोतहीन सामग्री ज्ञानकोश के उपयुक्त नहीं है। इसे हटाया जा सकता है। (फ़रवरी 2018) स्रोत खोजें: "मैरी ट्यूडर, फ्रांस की रानी" – समाचार · अखबार पुरालेख · किताबें · विद्वान · जेस्टोर (JSTOR) |
सामान्य तथ्य मैरी ट्यूडर, फ्रांस की रानी ...
मैरी ट्यूडर | |
---|---|
फ्रांस की रानी | |
शासनावधि | ९ अक्टूबर १५१४ – १ जनवरी १५१५ |
राज्याभिषेक | ५ नवम्बर १५१४ |
जन्म | १८ मार्च १४९६ रिचमंड महल, सर्रे |
निधन | २५ जून १५३३ (आयु ३७) वेस्टथॉर्प हॉल सफ़ोल्क |
समाधि | सेंट मैरी चर्च, सेंट एडमंड्स |
जीवनसंगी | फ्रांस के लुई XII चार्ल्स ब्रैंडन |
संतान | हेनरी ब्रैंडन फ्रांसिस ग्रे एलेनोर क्लिफर्ड हेनरी ब्रैंडन |
घराना | टुडोर राजघराना |
पिता | इंग्लैंड के हेनरी VII |
माता | यॉर्क की एलिजाबेथ |
धर्म | रोमन कैथोलिक |
बंद करें
हेनरी ने अंतत: युगल को क्षमा कर दिया, लेकिन उन्हें एक बड़ा जुर्माना देने के लिए मजबूर किया गया। मैरी की दूसरी शादी से चार बच्चे पैदा हुए, और वह अपनी सबसे बड़ी बेटी फ्रांसेस के माध्यम से लेडी जेन ग्रे की नानी थीं। ग्रे जुलाई 1553 में नौ दिनों के लिए इंग्लैंड की वास्तविक रानी थी।