यमुनानगर ज़िला भारत के हरियाणा राज्य का एक ज़िला है। ज़िले का मुख्यालय यमुनानगर है।[1][2][3] यह हरियाणा राज्य का प्रमुख नगर है। यहाँ सरस्वती शुगर मिल ( एशिया की सबसे बड़ी) पेपर मिल, लक्कड मार्केट, पावर प्लांट आदि है। यहाँ पर कलेसर राष्ट्रीय उद्यान भी है। इसके अलावा कलेसर वन्यजीव अभ्यारण और चौधरी देवीलाल हर्बल नेचर पार्क भी है। शिवालिक की पर्वतमालाएँ इस क्षेत्र के उत्तरी भाग मे विस्तृत है। इन पहाडियों मे वेदिक कालीन मंदिरों के अवशेष एवं बौद्ध धर्म के मंदिरों के अवशेष भी मिले हैं। जिले मे कपालमोचन का मेला मुख्य आकर्षण का केंद्र है इसके अलावा शिवालिक पर्वत की गोद मे स्थित आदिबद्री, आदिकेदार, सरस्वती उद्गम स्थल और लगभग २००० फीट की पहाडी की चोटी पर विराजमान मंत्रा देवी का मंदिर पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देता है। हथनिकुंड बैराज भी इसी जिले मे है। इस जिले मे पंचतीर्थी मेला हरनौल,लाला वाले पीर खिजरी, चिट्टा मंदिर, लक्कडहारा मंदिर, गौ-बच्चा मंदिर,पंचमुखी हनुमान, सरस्वती धाम मुस्तफाबाद, शीतला माता मंदिर जागधौली आदि धार्मिक स्थान भी है। यहाँ की प्रमुख नदी यमुना है। इसके अलावा सोम नदी, सरस्वती नदी,राक्षी,पथराला नदी और बोली नदी आदि बरसाती नदियाँ भी बहती है।

अधिक जानकारी यमुनानगर ज़िलाYamunanagar district, सूचना ...
यमुनानगर ज़िला
Yamunanagar district
मानचित्र जिसमें यमुनानगर ज़िलाYamunanagar district हाइलाइटेड है
सूचना
राजधानी :यमुनानगर
क्षेत्रफल :1,756 किमी²
जनसंख्या(2011):
  घनत्व :
10,41,630
 590/किमी²
उपविभागों के नाम:तहसील
उपविभागों की संख्या:3
मुख्य भाषा(एँ):हरियाणवी, हिन्दी
बंद करें

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

Wikiwand in your browser!

Seamless Wikipedia browsing. On steroids.

Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.

Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.