![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/e/e5/Koelner_Dom_-_Bayernfenster_05.jpg/640px-Koelner_Dom_-_Bayernfenster_05.jpg&w=640&q=50)
ईसाई धर्ममीमांसा
From Wikipedia, the free encyclopedia
ईसाई धर्ममीमांसा (अंग्रेजी-christian theology) ईसाई विश्वास और व्यवहार का धर्ममीमांसा है । इस तरह का अध्ययन मुख्य रूप से "पुराने नियम" और "नए नियम" के ग्रंथों के साथ-साथ ईसाई परंपरा पर भी केंद्रित है। ईसाई धर्ममीमांसा बाइबिल विभाष्य, व्याख्या, तर्कसंगत विश्लेषण और तर्कयुक्ति का उपयोग करते हैं।
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/e/e5/Koelner_Dom_-_Bayernfenster_05.jpg/640px-Koelner_Dom_-_Bayernfenster_05.jpg)
ईसाई धर्ममीमांसा के कुछ विशेष उद्देश्य होते हैं-
- ईसाई सिद्धांतों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करना।
- ईसाई धर्म और अन्य परंपराओं के बीच तुलना करना।
- आपत्तियों और आलोचनाओं के खिलाफ ईसाई धर्म का बचाव करना।
- ईसाई चर्च में सुधार करने के लिये।
- ईसाई धर्म के प्रचार के लिये।
- कुछ वर्तमान स्थिति या कथित आवश्यकता को संबोधित करने के लिए ईसाई परंपरा के संसाधनों का उपयोग करना।