विकिपीडिया:बाहरी कड़ियाँ
From Wikipedia, the free encyclopedia
विकिपीडिया के लेखों में विकिपीडिया से बाहर वेब पृष्ठों के लिंक (बाहरी कड़ियाँँ) शामिल हो सकते हैं, लेकिन उन्हें आम तौर पर लेख के मुख्य भाग में नहीं रखा जाना चाहिए। कुछ स्वीकार्य लिंको में शामिल हैं वो वेब लिंक जिनमें सटीक और विषय पर अधिक अनुसंधान मौजूद हैं। जिन्हें कुछ कारणों के चलते लेख में नहीं जोड़ा जा सकता हैं (जैसे कॉपीराइट या विवरण की मात्रा अधिक होने के चलते)।
ये पन्ना छोटे शब्दों में: लेख में बाहरी कड़ियाँँ पाठकों के लिये उपयोगी हो सकती है, पर वो न्युन्तम, योग्य और सीधे लेख के लिए प्रासंगिक होनी चाहिये। |
कुछ बाहरी कड़ियाँँ स्वागत योग्य हैं (सामान्य रूप से क्या जोड़ा जा सकता है, नीचे देखें) लेकिन विकिपीडिया का उद्देश्य प्रत्येक विषय से संबंधित बाहरी लिंक की एक लंबी या व्यापक सूची को शामिल करना नहीं हैं। कोई भी लिंक किसी विकिपीडिया लेख में नहीं जोड़ा जाना चाहिए जब तक उसका शामिल किया जाना इस निर्देश और सामान्य ज्ञान के अनुसार न्यायोचित नहीं हो। इस औचित्य को प्रदान करने का बोझ उस व्यक्ति पर है जो किसी बाहरी लिंक को शामिल करना चाहता है।