शाह जहाँ
मुगल शासक (1592-1666) / From Wikipedia, the free encyclopedia
शाह जहाँ (उर्दू: شاہجہان) पाँचवे मुग़ल शहंशाह थे।[1] शाह जहाँ अपनी न्यायप्रियता और वैभवविलास के कारण अपने काल में बड़े लोकप्रिय रहे। किन्तु इतिहास में उनका नाम केवल इस कारण नहीं लिया जाता। शाहजहाँ का नाम एक ऐसे आशिक के तौर पर लिया जाता है जिसने अपनी बेग़म मुमताज़ बेगम के लिए विश्व की सबसे ख़ूबसूरत इमारत ताज महल बनाने का यत्न किया।
इस लेख की तटस्थता इस समय विवादित है। कृपया वार्ता पन्ने की चर्चा को देखें। जब तक यह विवाद सुलझता नहीं है कृपया इस संदेश को न हटाएँ। (मई 2023) |
इस लेख में सन्दर्भ या स्रोत नहीं दिया गया है। कृपया विश्वसनीय सन्दर्भ या स्रोत जोड़कर इस लेख में सुधार करें। स्रोतहीन सामग्री ज्ञानकोश के उपयुक्त नहीं है। इसे हटाया जा सकता है। (नवम्बर 2021) स्रोत खोजें: "शाह जहाँ" – समाचार · अखबार पुरालेख · किताबें · विद्वान · जेस्टोर (JSTOR) |
सामान्य तथ्य शाहजहाँ, 5 वें मुग़ल सम्राट ...
शाहजहाँ | |||||
---|---|---|---|---|---|
5 वें मुग़ल सम्राट | |||||
शासनावधि | १९ जनवरी 1628 -31 जुलाई 1658 | ||||
राज्याभिषेक | १४ फ़रवरी 1628 | ||||
पूर्ववर्ती | जहाँगीर | ||||
उत्तरवर्ती | औरंग़ज़ेब | ||||
जन्म | खुर्रम 5 जनवरी 1592 लाहौर, पाकिस्तान | ||||
निधन | 22 जनवरी 1666 (आयु 74) आगरा किला, आगरा, भारत | ||||
समाधि | |||||
जीवनसंगी | जहां आरा बेगम कन्दाहरी बेग़म अकबराबादी महल मुमताज महल हसीना बेगम मुति बेगम कुदसियाँ बेगम फतेहपुरी महल सरहिंदी बेगम | ||||
संतान | पुरहुनार बेगम जहाँआरा बेगम दारा शिकोह शाह शुजा रोशनआरा बेगम औरंग़ज़ेब मुराद बख्श गौहरा बेगम | ||||
| |||||
घराना | तैमूर का कुल | ||||
पिता | जहाँगीर | ||||
माता | जगत गोसाईं (बिलकीस मकानी) |
बंद करें
सम्राट जहाँगीर के मौत के बाद, छोटी उम्र में ही उन्हें मुगल सिंहासन के उत्तराधिकारी के रूप में चुन लिया गया था। 1627 में अपने पिता की मृत्यु होने के बाद वह गद्दी पर बैठे। उनके शासनकाल को मुग़ल शासन का स्वर्ण युग और भारतीय सभ्यता का सबसे समृद्ध काल बुलाया गया है।