सरयू नदी
भारत में नदी / From Wikipedia, the free encyclopedia
सरयू नदी (Sarayu river), जिसे घाघरा नदी (Ghaghara river) भी कहा जाता है, भारत के उत्तरी भाग में बहने वाली एक नदी है। यह उत्तराखण्ड के बागेश्वर ज़िले में उत्पन्न होती है, फिर शारदा नदी में विलय हो जाती है, जो काली नदी भी कहलाती है और उत्तर प्रदेश राज्य से गुज़रती है। शारदा नदी फिर घाघरा नदी में विलय हो जाती है, जिसके निचले भाग को फिर से सरयू नदी के नाम से बुलाया जाता है। नदी के इस अंश के किनारे अयोध्या का ऐतिहासिक व तीर्थ नगर बसा हुआ है। सरयू फिर बिहार राज्य में प्रवेश करती है, जहाँ बलिया और छपरा के बीच में इसका विलय गंगा नदी में होता है।[1][2]
सामान्य तथ्य सरयू नदी Sarayu riverनिचली घाघरा नदी, स्थान ...
सरयू नदी Sarayu river निचली घाघरा नदी | |
---|---|
बागेश्वर, कुमाऊँ में सरयू नदी | |
स्थान | |
देश | भारत |
राज्य | उत्तराखण्ड, उत्तर प्रदेश, बिहार |
नगर | आजमगढ़, सीतापुर , बाराबंकी, बहरामघाट, बहराइच, गोंडा, अयोध्या, टान्डा, राजेसुल्तानपुर, दोहरीघाट |
भौतिक लक्षण | |
नदीशीर्ष | हिमालय |
• स्थान | सरमूल, बागेश्वर ज़िला, उत्तराखण्ड |
• ऊँचाई | 4,150 मीटर (13,620 फीट) |
नदीमुख | गंगा नदी |
• स्थान |
बिहार |
• निर्देशांक |
25.755°N 84.653°E / 25.755; 84.653 |
लम्बाई | 350 कि॰मी॰ (220 मील) |
जलसम्भर लक्षण | |
जलक्रम | सरयू → शारदा → घाघरा (सरयू) → गंगा |
नदी तंत्र | गंगा नदी |
बंद करें