![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/2/25/Sun_in_Sunderbans.jpg/640px-Sun_in_Sunderbans.jpg&w=640&q=50)
सुन्दरवन
भारतीय उपमहाद्वीप में आरक्षित वन / From Wikipedia, the free encyclopedia
सुन्दरवन (बांग्ला उच्चारण: शून्दोर्बोन्) भारत तथा बांग्लादेश में स्थित विश्व का सबसे बड़ा नदी डेल्टा है। भारत और बांग्लादेश में फैले बंगाल की खाड़ी के मुहाने पर स्थित कई द्वीपों के समूह से सुंदरवन बनता है। यह गंगा, ब्रह्मपुत्र और मेघना नदियों के डेल्टा पर स्थित है। यह दुनिया के सबसे बड़े सक्रिय डेल्टा क्षेत्रों में से एक है। ये डेल्टा सदाबहार वनों और विशाल खारे दलदल से भरे हैं। इस दलदली जंगल में ऊंची-नीची संकरी खाड़ी हैं। यहां के नरभक्षी बाघ 'बंगाल टाइगर' के नाम से विश्व भर में प्रसिद्ध हैं।
sundarban (सुन्दरबन डेल्टा) | |
---|---|
![]() सुन्दरबन में बहुत अन्दर का दृष्य देखिए | |
अवस्थिति | प्रेसीडेन्सी डिविजन, पश्चिम बंगाल, भारत खुलना डिविजन, बांग्लादेश |
निकटतम शहर | कोलकाता, खुलना, बागरहाट, पटुआखाली, बड़गुना, सटखिरा |
निर्देशांक | 21.73318765°N 88.86896612°E / 21.73318765; 88.86896612 |
शासी निकाय | Government of India, Government of Bangladesh |
यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल | |
आधिकारिक नाम | Sundarbans National Park |
स्थान | Presidency division, West Bengal, India |
शामिल | |
मानदंड | प्राकृतिक: (ix)(x) |
सन्दर्भ | 452 |
शिलालेख | 1987 (11वाँ सत्र) |
क्षेत्र | 133,010 हे॰ (513.6 वर्ग मील) |
निर्देशांक | 21°56′42″N 88°53′45″E |
यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल | |
आधिकारिक नाम | The Sundarbans |
स्थान | Khulna Division, Bangladesh |
शामिल |
|
मानदंड | प्राकृतिक: (ix)(x) |
सन्दर्भ | 798 |
शिलालेख | 1997 (21 सत्र) |
क्षेत्र | 139,500 हे॰ (539 वर्ग मील) |
निर्देशांक | 21°57′N 89°11′E |
आधिकारिक नाम: Sundarbans Reserved Forest | |
अभिहीत: | 21 May 1992 |
सन्दर्भ क्रमांक | 560[1] |
Official name: Sundarban Wetland | |
Designated: | 30 January 2019 |
Reference No. | 2370[2] |
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/a/a2/Sundarbans.jpg/640px-Sundarbans.jpg)
सुंदरवन का नाम "सुन्दरी" (मैंग्रोव) के नाम पर पड़ा। इस क्षेत्र में नदियों, संकरी खाड़ियों और आड़ी-तिरछी सहायक नदियों का विस्तार है। सुंदरवन विश्व के सबसे बड़े मैंग्रोव जंगलों में से एक है। यह जंगल 10,000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है। कुहासे की चादर से ढंका हुआ यह क्षेत्र विभिन्न प्रकार की वनस्पतियों और जीवों का प्राकृतिक आवास है। इसमें 260 प्रजातियों के पक्षी और अन्य खतरनाक प्रजातियां जैसे कि एस्टुरीन मगरमच्छ और भारतीय अजगर शामिल हैं।
सुन्दरबन पश्चिम बंगाल के उत्तर २४ परगना और दक्षिण २४ परगना ज़िलों के १९ विकासखण्डों में फैला हुआ है। भारतीय क्षेत्र में स्थित सुंदरबन यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल है। यह 9,630 वर्ग किलोमीटर में फैला है जिसमें में 104 द्वीप हैं। यहाँ जीव-जंतुओं की लगभग 2,487 प्रजातियाँ हैं।
- दर्शनीय स्थल
- कनक
- सुधान्याखाली वाच टावर
- हॉलिडे आइलैंड
- कटका सुंदरवन
- कपिलमुनि मंदिर
- सजनेखली पक्षी अभयारण्य
- भारत सेवाश्रम संघ मंदिर
- हिरण पॉइं
- क्रोकोडाइल सेंचुरी