सुदेश महतो
From Wikipedia, the free encyclopedia
सुदेश कुमार महतो एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं जो झारखंड के पूर्व उप मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। वह सिल्ली से झारखंड विधानसभा के सदस्य हैं। उन्होंने पहला विधानसभा चुनाव 2000 में जीता था। वह ऑल झारखण्ड स्टुडेंट्स यूनियन के अध्यक्ष हैं।
इस जीवित व्यक्ति की जीवनी में कोई भी स्रोत अथवा संदर्भ नहीं हैं। कृपया विश्वसनीय स्रोत जोड़कर इसे बेहतर बनाने में मदद करें। जीवित व्यक्तियों के बारे में विवादास्पक सामग्री जो स्रोतहीन है या जिसका स्रोत विवादित है तुरंत हटाई जानी चाहिये, खासकर यदि वह मानहानिकारक अथवा नुकसानदेह हो। |
झारखंड राज्य गठन के बाद उन्हें पथ निर्माण मंत्री के रूप में शामिल किया गया था। उन्होंने 29 दिसंबर 2009 को झारखंड राज्य के उप मुख्यमंत्री के रूप में पदभार संभाला। 2019 में, वे सिल्ली के विधायक बने। महतो ने 2000, 2005 और 2009 में लगातार तीन बार झारखंड विधानसभा में सिल्ली विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। उन्हें राज्य में युवाओं का चेहरा माना जाता है और उनके समर्थक दादा (बड़े भाई) के रूप में जाने जाते हैं।