हिमज गह्वर
From Wikipedia, the free encyclopedia
हिमज गह्वर या हिमगह्वर (Cirque) किसी पर्वत या पुंजक की ढलान पर एक रंगभूमि के आकार की घाटी होती है जो उस ढलान पर बहती हुई हिमानी (ग्लेशियर) अपरदन द्वारा तराश देती है। कभी-कभी किसी ढलान से गिरता हुआ पानी भी ऐसे गह्वर बना देता है। ढलान पर स्थित गह्वर में ऊपर की ओर एक खाई-सी दीवार होती है और उसके निचली ओर का मुख ढलान में खुला होता है। अगर गह्वर में ऋतु के अनुसार हिम बनती है और फिर पिघलती है, जो उसमें ग्रीष्मकाल में पिघली हुई हिम से एक छोटी झील भी बन सकती है। अगर गह्वर हिम या जल से भरा न हो तो उसका आकार गहरी सीट वाली आराम कुर्सी की तरह दिखाई पड़ता है।[1][2]