300 (फ़िल्म)
२००७ की जैक स्निडर द्वारा अमेरिकन फिल्म / From Wikipedia, the free encyclopedia
300 वर्ष २००६ की अंग्रेज़ी भाषा में बनी अमेरिकी मिथकीय युद्ध गाथा प्रधान फ़िल्म है, जो १९९८ में प्रकाशित फ्रैंक मिलर एवं लिन वैर्ले द्वारा रचित इसी समान नाम की काॅमिक्स श्रंखला पर आधारित है। दोनों की कहानियों में थेर्मोपायलेय के रण में हुए फ़ारसियों के साथ हुई युद्ध को पूनर्वर्णित किया गया है। फ़िल्म का निर्देशन ज़ैक स्नायडर ने किया है, साथ ही मिलर ने कार्यकारी निर्माता के साथ परामर्शदाता की बागडोर संभाली है। फ़िल्मांकन का काम बेहद सुपर-इम्पोजिशन क्रोमा की तकनीक के साथ किया गया है, जोकि मूल काॅमिक्स पुस्तक में चित्रों के सहारे हुबहू दोहराया गया है।
300 | |
---|---|
पोस्टर | |
निर्देशक | ज़ैक स्नायडर |
पटकथा |
ज़ैक स्नायडर |
निर्माता |
मार्क कैंटन |
अभिनेता |
जेरार्ड बटलर |
कथावाचक | डेविड वेन्हेम |
छायाकार | लैरी फोंग |
संपादक | विलियम हॉय |
संगीतकार | टायलर बेट्स |
निर्माण कंपनियां |
लिजेंड्री पिक्चर्स वर्चुअल स्टूडियो कृअल एंड अन्युज्वल फ़िल्म्स |
वितरक | वॉर्नर ब्रॉस. पिक्चर्स |
प्रदर्शन तिथियाँ |
९ दिसम्बर २००६ (बट-नमब-ए-थों) ९ मार्च २००७ (अमेरिका) |
लम्बाई |
११७ मिनट |
देश | संयुक्त राष्ट्र |
भाषा | अंग्रेज़ी |
लागत | ६.५ करोड़ डॉलर[1] |
कुल कारोबार | ४५,६०,६८,१८१ $[2] |
कहानी का सार राजा लियोनिडैस (जेरार्ड बटलर) के इर्द-गिर्द घुमती है, जिन्होंने अपने ३०० स्पार्टा के साथ खुद को देवता समान सर्वेसर्वा समझने वाले फारसियों के राजा ज़ेर्क़िएस (रोड्रिगो सैन्टोरो) और उसकी ३००,००० हमलावर सिपाहियों के विरुद्ध महान लड़ाई लड़ता है। इस युद्ध के उत्साह को कायम रखने के लिए, रानी गोर्गो (लेना हेडी) स्पार्टा के लोगों से अपनी पति के लिए प्रोत्साहन पाने की कोशिश करती है। फ़िल्म में कथनात्मक के तौर पर स्पार्टा सिपाही डिलिओस (डेविड वेनहैम) की आवाज ली गई है। फ़िल्म की कथावाचक की तकनीकी शैली में, विभिन्न हैरतअंगेज प्राणियों के साथ, उन ३०० लोगों की साथ यह एक ऐतिहासिक मिथकीय गाथा बन गई है।
फ़िल्म "300" को बतौर पारंपरिक दोनों तरीकों से संयुक्त राष्ट्र के आईमैक्स थियटरों में मार्च ०९, २००७ और घरेलू विडियो के तौर पर जुलाई ३१, २००७ में डीवीडी, ब्लू-रे डिस्क एवं एचडी डीवीडी के रूप में जारी किया गया। फ़िल्म की मिश्रित प्रतिक्रिया मिलने बाद भी, इसके मूल विजुवल दृश्यों एवं शैली की काफी सराहना की गई, लेकिन विजुवल इफैक्टस के अधिक उपयोग से चरित्रांकन कमजोर होने तथा ईरान के प्राचीन फ़ारसियों को, उनके चरित्र को काफी हद तक जातिवाद से प्रेरित बताने पर काफी आलोचना हुई; हालाँकि फ़िल्म ने बाॅक्स ऑफिस पर अपनी बेहतरीन उपस्थिति दिखाकर, करीब $४५० करोड़ से अधिक का व्यवसाय कर, सदी की सबसे बड़ी बाॅक्स ऑफिस इतिहास के २४वें पायदान पर जीत दर्ज करायी। फ़िल्म की अगली सिक्विल, 300: राइज ऑफ एन एम्पायर, जो मिलर की ही अप्रकाशित ग्राफिक उपन्यास ज़ेर्क़िएस पुर्वागम पर आधारित है, इसे मार्च ७, २०१४ में प्रदर्शित किया गया।