कपूरथला
कपूरथला भारत के पंजाब राज्य में एक शहर है, यह कपूरथला जिले का प्रशासनिक मुख्यालय है / From Wikipedia, the free encyclopedia
कपूरथला जलंधर शहर के पश्चिम में स्थित पंजाब का एक प्रमुख शहर है। यह कपूरथला जिला का मुख्यालय है। इसका नाम इसके संस्थापक नवाब कपूर सिंह के नाम पर पड़ा। बाद में कपूरथला रियासत के राजा फतेह सिंह आहलुवालिया की शाही राजधानी थी। यह शहर अपनी खूबसूरत इमारतों और सड़कों के लिए जाना जाता है। एक समय में इसकी सफाई को देखकर इसे पंजाब का पेरिस कहा जाता था। पंच मंदिर, शालीमार बाग, जगतजीत सिंह का महल यहां की कुछ प्रमुख इमारते हैं। महाराज जगतजीत सिंह ने यहां बहुत सी इमारतों का निर्माण करवाया जो इसके सुनहरे इतिहास की गवाही देते हैं।
सामान्य तथ्य
कपूरथला | |||||||
समय मंडल: आईएसटी (यूटीसी+५:३०) | |||||||
देश | भारत | ||||||
राज्य | पंजाब | ||||||
ज़िला | कपूरथला | ||||||
जनसंख्या • घनत्व |
84,361 (2001 के अनुसार [update]) • 93/किमी2 (241/मील2) | ||||||
क्षेत्रफल • ऊँचाई (AMSL) |
909.09 km² (351 sq mi) • 225 मीटर (738 फी॰) | ||||||
विभिन्न कोड
|
बंद करें