जलंधर
जालंधर उत्तर भारतीय राज्य पंजाब में एक प्राचीन शहर है / From Wikipedia, the free encyclopedia
जलंधर (पंजाबी: ਜਲੰਧਰ), भारत के पंजाब राज्य में स्थित एक नगर है। यह एक ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण औद्योगिक नगर है। प्रशासनिक रूप से यह जलंधर ज़िले का मुख्यालय भी है। इस नगर के मुख्य उत्पाद चमड़ा,खेल और हैंड टूल्स हैं। इस कारण यह सम्पूर्ण विश्व में विख्यात है। यहां उच्च कोटि के चिकित्सालय भी हैं, इस कारण यह चिकित्सा पर्यटन के क्षेत्र में भी उपलब्धियां अर्जित कर रहा है। जलंधर पंजाब का सबसे पुराना नगर माना जाता है। जलंधर वह जगह है जिसने देश को कई वीर योद्धा दिए है। जलंधर में ऐसे कई मंदिर, गुरूद्वारे, किले और संग्रहालय है जहां घूमा जा सकता है।[1][2][3][4]
सामान्य तथ्य जलंधरਜਲੰਧਰ Jalandhar, देश ...
जलंधर ਜਲੰਧਰ Jalandhar | |
---|---|
{{{type}}} | |
जलंधर का देवी तलाब मंदिर | |
निर्देशांक: 31.33°N 75.58°E / 31.33; 75.58 | |
देश | भारत |
प्रान्त | पंजाब |
ज़िला | जलंधर ज़िला |
जनसंख्या (2011) | |
• कुल | 8,62,886 |
भाषा | |
• प्रचलित | पंजाबी |
समय मण्डल | भारतीय मानक समय (यूटीसी+5:30) |
पिनकोड | 144001 |
दूरभाष कोड | +91-181 |
वाहन पंजीकरण | PB08 and PB90 |
साक्षरता दर | 82.3% |
वेबसाइट | jalandhar |
बंद करें