कालिका माता मंदिर, पावागढ़
भील आदिवासियों की कुलदेवी / From Wikipedia, the free encyclopedia
कालिका माता मंदिर भारत के पंचमहाल जिले में पावागढ़ पहाड़ी के शिखर पर स्थित एक हिंदू देवी मंदिर परिसर और तीर्थ केंद्र है। 10वीं या 11वीं शताब्दी में निर्मित मंदिर में देवी की तीन प्रतिमाएँ हैं: केंद्रीय प्रतिमा कालिका माता की है, दाईं ओर काली और बाईं ओर बहुचरा माता हैं। चित्रा अष्टमी को मंदिर परिसर में मेला लगता है जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल होते हैं। यह मंदिर पवित्र शक्तिपीठों में से एक माना जाता है। रज्जुमार्ग द्वारा इस मंदिर तक आसानी से पहुंचा जा सकता है।
सामान्य तथ्य कालिका माता मंदिर, पावागढ़, धर्म संबंधी जानकारी ...
कालिका माता मंदिर, पावागढ़ | |
---|---|
धर्म संबंधी जानकारी | |
सम्बद्धता | हिन्दू धर्म |
देवता | कालिका माता |
त्यौहार | नवरात्रि |
अवस्थिति जानकारी | |
अवस्थिति | पावागढ़ पहाड़ी |
ज़िला | पंचमहल |
राज्य | गुजरात |
देश | भारत |
भौगोलिक निर्देशांक | 22°27′40″N 73°30′42″E |
वास्तु विवरण | |
प्रकार | नागारा वास्तुकला |
निर्माता | विश्वमाता ऋृषि |
निर्माण पूर्ण | 10-11वीं शताब्दी |
अवस्थिति ऊँचाई | 800 मी॰ (2,625 फीट) |
बंद करें