गुजरात
भारतीय राज्य / From Wikipedia, the free encyclopedia
गुजरात (गुजराती:ગુજરાત)(/ˌɡʊdʒəˈrɑːt/) पश्चिमी भारत में स्थित एक राज्य है। इसकी उत्तरी-पश्चिमी सीमा जो अन्तर्राष्ट्रीय सीमा भी है, पाकिस्तान से लगी है। राजस्थान और मध्य प्रदेश इसके क्रमशः उत्तर एवं उत्तर-पूर्व में स्थित राज्य हैं। महाराष्ट्र इसके दक्षिण में है। अरब सागर इसकी पश्चिमी-दक्षिणी सीमा बनाता है। इसकी दक्षिणी सीमा पर दादर एवं नगर-हवेली हैं। इस राज्य की राजधानी गांधीनगर है। गांधीनगर, राज्य के प्रमुख व्यवसायिक केन्द्र अहमदाबाद के समीप स्थित है। गुजरात का क्षेत्रफल १,९६,०२४ किलोमीटर है।
गुजरात | |
---|---|
राज्य | |
ऊपर से नीचे, बायें से दायें:: साबरमती आश्रम, गुजराती पोशाक, सोमनाथ मन्दिर, कच्छ का रण, द्वारकाधीश मंदिर, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, वड़ोदरा में लक्ष्मी विलास महल | |
गान: जय जय गरवी गुजरात ‘’जय जय गौरवान्वित गुजरात’’ | |
निर्देशांक (अहमदाबाद): 23°13′N 72°41′E | |
देश | भारत |
गठन | 1 मई 1960† |
राजधानी | गाँधीनगर |
सबसे बड़ा शहर | अहमदाबाद |
जिले | : 33 |
शासन | |
• सभा | गुजरात सरकार |
• राज्यपाल | आचार्य देवव्रत |
• मुख्यमंत्री | भूपेंद्रभाई पटेल (भाजपा) |
• विधानमण्डल | एकसदनीय |
• संसदीय क्षेत्र | राज्य सभा (11 सीटें) लोक सभा (26 सीटें) |
• उच्च न्यायालय | गुजरात उच्च न्यायालय |
क्षेत्र | 196024 किमी2 (75,685 वर्गमील) |
क्षेत्र दर्जा | 5वां |
जनसंख्या (2011) | |
• कुल | 6,04,39,692 |
• दर्जा | 9वां (2011 की जनगणना रिपोर्ट के अनुसार 10वां) |
• घनत्व | 308 किमी2 (800 वर्गमील) |
GSDP (2021-2022)[1][2] | |
• कुल | ₹19.44 trillion (US$283.82 अरब) |
• प्रति व्यक्ति | ₹2,43,761 (US$3,558.91) |
भाषाएं | |
• राजभाषा | गुजराती[3] |
• अतिरिक्त आधिकारिक | हिन्दी[4] |
समय मण्डल | भारतीय मानक समय (यूटीसी+05:30) |
आई॰एस॰ओ॰ ३१६६ कोड | IN-GJ |
वाहन पंजीकरण | GJ |
मानव विकास सूचकांक (2019) | 0.672[5] |
साक्षरता (2017) | 83.4% [6] |
लिंगानुपात (2011) | 919 ♀/1000 ♂[7] |
†बॉम्बे (पुनर्गठन) अधिनियम 1960 द्वारा बॉम्बे राज्य को दो राज्यों यानी महाराष्ट्र और गुजरात में विभाजित किया गया था। |
भूतकाल में इसे गुर्जरत्रा प्रदेश के नाम से जाना जाता था
गुजरात, भारत का एक राज्य है। कच्छ, सौराष्ट्र, काठियावाड, हालार, पांचाल, गोहिलवाड, झालावाड और गुजरात उसके प्रादेशिक सांस्कृतिक अंग हैं। इनकी लोक संस्कृति और साहित्य का अनुबन्ध राजस्थान, सिंध और पंजाब, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के साथ है। विशाल सागर तट वाले इस राज्य में इतिहास युग के आरम्भ होने से पूर्व ही अनेक विदेशी जातियाँ थल और समुद्र मार्ग से आकर स्थायी रूप से बसी हुई हैं। इसके उपरांत गुजरात में अट्ठाइस आदिवासी जातियां हैं। जन-समाज के ऐसे वैविध्य के कारण इस प्रदेश को भाँति-भाँति की लोक संस्कृतियों का लाभ मिला है।